Vivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

लॉन्च से पहले कीमत लीक

एक टिपस्टर के अनुसार, Vivo X300 FE की कीमत ₹79,999 (12GB + 256GB) के आसपास हो सकती है। बॉक्स पर MRP जरूर ₹1,19,999 दिखाई गई है, लेकिन यह आमतौर पर ज़्यादा होती है और असली सेल प्राइस अलग रहती है।

खास बात ये है कि अगर यह कीमत सही निकलती है, तो यह पिछले साल के X200 FE के मुकाबले करीब ₹25,000 ज़्यादा होगी। यानी इस बार “Fan Edition” फोन भी पहले जितना किफायती नहीं रहेगा।

क्या बनाता है इसे अलग

इस बार Vivo ने X300 FE में सिर्फ हल्का अपग्रेड नहीं किया है, बल्कि कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। इसके साथ 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) मिल सकता है, जिससे स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।

बैटरी भी यहां मजबूत दिखती है। इसमें 6500mAh बैटरी दी जा सकती है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आसानी से पूरा दिन निकाल सकती है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन, लॉन्च से पहले ही बढ़ी चर्चा

कैमरा और ZEISS का फोकस

कैमरा इस फोन का बड़ा हाईलाइट हो सकता है। Vivo यहां भी अपने ZEISS पार्टनरशिप को जारी रख रहा है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP 3x टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं फ्रंट में 50MP कैमरा दिया जा सकता है। खास बात ये है कि यह Vivo का पहला FE मॉडल हो सकता है, जिसमें ZEISS Teleconverter (G2) का सपोर्ट मिलेगा, जिससे ज़ूम फोटोग्राफी और बेहतर हो सकती है।

क्या कीमत जायज़ लगेगी?

कुल मिलाकर, Vivo X300 FE स्पेसिफिकेशन के मामले में मज़बूत दिख रहा है, लेकिन इसकी कीमत सबसे बड़ा सवाल बन सकती है। अगर ₹79,999 के आसपास लॉन्च होता है, तो यह अपने पिछले मॉडल से काफी महंगा होगा। अब देखना होगा कि यूज़र्स इन अपग्रेड्स के लिए इतनी ज़्यादा कीमत देने को तैयार होते हैं या नहीं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products