Vivo X200 और X200 Pro भारतीय कीमत रिवील, 12 दिसंबर को होंगे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने कुछ समय पहले ही चीन में Vivo X200 सीरीज को लॉन्च किया है, और अब जल्द ही कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में फोन की लॉन्च की तारीख सामने आई है, इसे 12 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है, लेकिन उसके पहले Vivo X200 और X200 Pro भारतीय कीमत सामने आ गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Instagram ने पेश किया Trial Reel फीचर, नए क्रिएटर्स के लिए ऐसे हो सकता है फायदेमंद

Vivo X200 और X200 Pro भारतीय कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने काफी समय पहले से इस सीरीज के इंडिया लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। इस बीच कई लीक्स सामने आए हैं, हाल ही में भारतीय टिपस्टर Abhishek Yadav द्वारा अपने X(ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी कीमत की जानकारी साझा की गई है।

जानकारी के अनुसार इस सीरीज में Vivo X200 और Vivo X200 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया जाएगा, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है।

Vivo X200

  • 12GB+256GB – 65,999 रुपए
  • 16GB+512GB – 71,999 रुपए

Vivo X200 Pro

  • 16GB+512GB – 94,999 रुपए

सीरीज का प्रमोशन पेज Amazon और Flipkart दोनों पर ही लिस्ट हो गया है, जहां कंपनी ने इस सीरीज पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी साझा की है। लिस्टिंग के अनुसार खरीदारी के दौरान HDFC, SBI, IDFC जैसे बैंक्स के क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 10% का V-upgrade बोनस भी मिलेगा। इसकी प्री बुकिंग शुरू हो गई है, यदि आप इसे अभी बुक करते हैं, तो आपको Vivo TWS 3e इसके साथ फ्री मिलेंगे। फोन को 2750 रूपये प्रतिमाह से 24 महीनों की नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।

इतनाची नहीं इसके साथ आपको एक साल की अतिरिक्त एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी, और साथ ही Jio की तरफ से 6 महीनों के लिए 10 OTT का प्रीमियम एक्सेस भी मिलेगा।

Vivo X200 फीचर्स (अपेक्षित)

फीचर्स की बात करें, तो चीनी वैरिएंट के अनुसार vivo X200 में 6.67 इंच का 1.5K LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM Dimming को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Dimensity 9400 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और Funtouch OS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। फ़ोन में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है।

बक पैनल अपर 50 मेगापिक्सल IMX882 प्राइमरी टेलीफ़ोटो कैमरा Zeiss T* कोटिंग के साथ और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फ़ोन 5800mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन में IP68 + IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

Vivo X200 Pro फीचर्स (अपेक्षित)

vivo X200 Pro में 8T LTPO तकनीक वाला 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। ये भी Dimensity 9400 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और Funtouch OS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। इसमें भी आपको 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP9 प्राइमरी कैमरा और 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम और 20x मैक्रो टेलीफ़ोटो ज़ूम के साथ पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन 6000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: realme 14x लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील, होगा 15000 से कम कीमत में पहला IP69 रेटेड फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products