Whatsapp ला रहा कमाल का फीचर, अब ये यूजर्स कर पाएंगे एक क्लिक में अपना DP Instagram Facebook से इंपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Whatsapp  ने अपने ऐप को यूजर्स के लिए बेहतर बनाने के लिए अभी तक काफी काम किया है, और इसी के चलते शानदार फीचर्स को भी शामिल किया गया है। Meta अपना एक इकोसिस्टम बना रहा है, जिसके की ये उसने Meta Account Center को पेश किया गया है। हालांकि, अभी तक Facebook और Instagram ही इसमें शामिल था, लेकिन अब धीरे धीरे Whatsapp को भी इसमें शामिल किया जा रहा है, और इसी के चलते नए Whatsapp फीचर की सहायता से अब यूजर्स Instagram और Facebook के फोटोज को अपने Whatsapp DP पर एक क्लिक में लगा पाएंगे। आगे इसे नए Whatsapp DP फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Dulquer Salmaan की इन फिल्मों में है जबरदस्त कहानी, दूसरे नंबर की दिमाग घुमा देगी

क्या है नया Whatsapp DP फीचर

हाल ही में WABetaInfo के माध्यम से नयी जानकारी सामने आयी है, जिसके अनुसार कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसके माध्यम से यदि कोई यूजर अपने Whatsapp DP को बदलना चाहता है, और Instagram या Facebook DP को उसकी जगह यूज करना चाहता है, तो एक क्लिक में कर पाएगा।

नया Whatsapp DP फीचर

इसके पहले यूजर को या तो अपने फोन की गैलरी में वो फोटो ढूंढना पड़ता था, और DP पर लगाना पड़ता था, या फिर facebook और Instagram के DP को डाउनलोड करना पड़ता था, और फिर उसे Whatsapp DP पर लगाना होता था, लेकिन इस नए फीचर के बाद ये लंबी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

नए Whatsapp DP फीचर की उपलब्धता

फिलहाल ये फीचर WhatsApp Beta for Android 2.25.21.23 वर्जन में टेस्टिंग पीरियड में है, और जल्द ही इसे पब्लिक बीटा में शामिल कर दिया जाएगा। भविष्य में नए अपडेट के साथ ये फीचर सभी Whatsapp यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

ऐसे कर पाएंगे उपयोग

रिपोर्ट्स के अनुसार जो यूजर्स इस फीचर का उपयोग करना चाहते हैं, वो फीचर के रोलआउट होने के बाद Whatsapp की सेटिंग्स में जाकर प्रोफाइल सेक्शन से इस फीचर का उपयोग कर पाएंगे। यूजर्स को प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा, और Facebook या Instagram में से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा। हालांकि, इसके लिए पहले यूजर्स को अपने Whatsapp को Meta Account Center से लिंक करना होगा।

ये पढ़ें: Redmi Note 14 SE 5G ने भारत में ली धांसू एंट्री, 15 हजार से कम में दे दिए ये शानदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.