Redmi Note 14 SE 5G ने भारत में ली धांसू एंट्री, 15 हजार से कम में दे दिए ये शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi ने आज भारत में अपना शानदार किफायती फोन Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस सिरीज़ को पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है, जिसमें Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G वेरिएंट्स आते हैं, लेकिन अब कंपनी ने इसका ये बजट फ्रेंडली वेरिएंट पेश किया है, जिसमें MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट का उपयोग किया गया है। आगे Redmi Note 14 SE 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OPPO का ये फोन 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ मचाएगा बवाल, लीक्स आएं सामने

Redmi Note 14 SE 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 6GB RAM+128GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 14,999 रुपए है। ये फोन Bold Hue Crimson Red color, Mystique White, और Titan Black इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

Redmi Note 14 SE 5G Colors

फोन की बिक्री 7 अगस्त, 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, और इस फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स, और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन पर सभी बैंकों द्वारा 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Redmi Note 14 SE 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 5 का उपयोग किया गया है। फोन MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Xiaomi HyperOS के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

फोन के बैक पैनल पर 50MP (OIS) Sony LYT 600 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन में Photo Mode, 50MP Mode, Dynamic Shots, Motion Tracking Focus, Ultrawide, Night Mode, Documents Mode, Portrait Mode, AI Camera, Teleprompter, Google Lens, AI Beautify, Pro Mode, Panorama, HDR, Macro, Dual Video, और Long Exposure जैसे कई शानदार कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

ये फोन 5110mAh बैटरी के साथ आता है, जिसे TUV द्वारा टेस्ट किया गया है, और चार साल की बैटरी लाइफ मिलती है, और ये 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त, इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos की सुविधा मिलती है, जिससे +300 वॉल्यूम मिलता है।

ये पढ़ें: War 2 से पहले देखें Hrithik और Junior NTR की ये धांसू फिल्में

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.