War 2 से पहले देखें Hrithik और Junior NTR की ये धांसू फिल्में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जल्द ही War 2 भारतीय सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है। शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसमें Hrithik Roshan और Junior NTR का शानदार एक्शन दिखाया गया है। हालांकि, जब तक ये फिल्म रिलीज नहीं होती तब तक आप War 2 जैसी एक्शन फिल्में देख सकते हैं, जिनमें Hrithik Roshan और Junior NTR ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगे Hrithik Roshan और Junior NTR की एक्शन फ़िल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Lava ने इस फोन में दे दिया 50MP AI कैमरा, कीमत 10 हजार से भी कम

War 2 जैसी एक्शन फिल्में | Hrithik Roshan और Junior NTR की एक्शन फिल्में

  • War
  • RRR
  • Devara
  • Fighter
  • Vikram Vedha

War

War 2 जैसी एक्शन फिल्में: War
  • रीलीज की तारीख: 2 अक्टूबर, 2019
  • कास्ट: Hrithik Roshan, Tiger Shroff, Vaani Kapoor, और Ashutosh Rana
  • रन टाइम: 156 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video

यदि आपको War 2 का ट्रेलर पसन्द आया है, तो आपको War मूवी भी देखना चाहिए, जिसमें इसके पहले की कहानी बताई गई है। फिल्म में लीड रोल में Hrithik Roshan और Tiger Shroff है। फिल्म की शूरुआत में Hrithik Roshan भारतीय इंटलीजेंस के कुछ अधिकारियों को मार रहे होते हैं, और उनकी तलाश के लिए Tiger Shroff को चुना जाता है। बाद में सामने आता है, कि जिन अधिकारियों को मारा गया, वो सभी आतंकवादियों से मिले होते हैं, और जिसे Hrithik Roshan की तलाश में लगाया जाता है, वो भी एक आतंकी जासूस होता है, जो Tiger Shroff को मार कर प्लास्टिक सर्जरी से उसका रूप ले लेता है। इस बीच आपको भरपूर थ्रिल और एक्शन देखने को मिलेगा।

RRR

  • रीलीज की तारीख: 25 मार्च, 2022
  • कास्ट: N. T. Rama Rao Jr., Ram Charan, Ajay Devgn, Alia Bhatt, Shriya Saran, Samuthirakani, Ray Stevenson, Alison Doody, और Olivia Morris
  • रन टाइम: 182 मिनट्स
  • कहां देखें: ZEE5, Netflix, JioHotstar

War 2 जैसी एक्शन फिल्में की लिस्ट में ये दूसरी फिल्म है, जो Junior NTR की एक्शन फ़िल्मों में से एक है। इस फिल्म में उस समय की कहानी को दर्शाया गया है, जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था। फिल्म में लीड रोल में Junior NTR और Ram Charan है। Ram Charan को अंग्रेजी सेना के एक अधिकारी के रूप में दिखाया गया है,  Junior NTR एक गड़रिए के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने गांव की एक बच्ची को अंग्रेजों से छुड़ाने दिल्ली आते हैं। उनको ढूंढने का काम Ram को सौंपा जाता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब पता चलता है, कि Ram Charan भी अंग्रेजों के खिलाफ है, और उनके हथियार चुराने के लिए सेना में शामिल हुए हैं। फिर दोनों मिल कर अंग्रेजों को खत्म कर देते हैं। फिल्म में ट्विस्ट, एक्शन और थ्रिल के साथ देश भक्ति वाले भाव भी नजर आ रहे हैं।

Devara

  • रीलीज की तारीख: 27 सितंबर, 2024
  • कास्ट: N. T. Rama Rao Jr, Saif Ali Khan, Janhvi Kapoor, Prakash Raj, Srikanth, और Shine Tom Chacko
  • रन टाइम: 178 मिनट्स
  • कहां देखें: Netflix

इस फिल्म में भी लीड रोल में आपको Junior NTR ही नजर आयेंगे, उनके साथ Saif Ali Khan ने भी इसमें काम किया है। फिल्म में आंध्र प्रदेश तमिलनाडु की समुद्री सीमा के बसे गांव की कहानी बताई गई है, जहां के अपने अपने एक सरदार होते हैं, जिनमें से सबसे ताकतवर Devara और फिर Bhaira होता है। ये सभी अपने जीवन यापन के लिए समुद्र से जहाजों पर ले जाने वाले समानों को लूट कर व्यापारियों को बेचते हैं, लेकिन इनमें बंदूकें और बुरे सामान होने की वजह से Devara इसके विरोध में खड़ा हो जाता है। Bhaira और उसके साथी इस वजह से Devara के खिलाफ खड़े हो जाते हैं, और आपस में इन लोगों का युद्ध शुरू होता है। इस बीच Devara को धोखे से मारने का प्लान बनाया जाता है, लेकिन समुद्र पर सभी की लाश मिलती है, और देवरा समुद्र में है, इसकी घोषणा करके चला जाता है, इसके पीछे का सस्पेंस जानने के लिए आपको इस फिल्म को पूरा देखना होगा।

Fighter

  • रीलीज की तारीख: 25 जनवरी, 2024
  • कास्ट: Hrithik Roshan, Deepika Padukone, और Anil Kapoor
  • रन टाइम: 166 मिनट्स
  • कहां देखें: Netflix

Hrithik Roshan की एक्शन फिल्में देखना है, तो इस फिल्म को देखना न भूलें, जिसमें आपको एक्शन के साथ साथ देश प्रेम भी देखने को मिलेगा। फिल्म में Hrithik के अलावा लीड रोल में Deepika Padukone और Anil Kapoor भी नजर आयेंगे। ये सभी Air Force के स्किल्ड पायलट होते हैं, हालांकि, Hrithik अपने एटिट्यूड की वजह से सीनियर की बात नहीं सुनता है, और अपने साथी के साथ LOC को क्रॉस कर देता है, जहां पाकिस्तान आर्मी द्वारा उसके साथी को बंधक बना लिया जाता है। इस पर Hrithik को सस्पेंड कर दिया जाता है। बाद के पाकिस्तानी आर्मी उनके साथियों को मार कर इंडिया वापस भेज देते हैं, और फिर आखिर में Hrirhik और Deepika दुश्मनों की टेरिटरी में घुस कर उन्हें खत्म कर देते हैं।

Vikram Vedha

War 2 जैसी एक्शन फिल्में: Vikram Vedha
  • रीलीज की तारीख: 30 सितंबर, 2022
  • कास्ट: Saif Ali Khan, Hrithik Roshan, Radhika Apte, Rohit Saraf, और Yogita Bihani
  • रन टाइम: 151 मिनट्स
  • कहां देखें: JioHotstar

War 2 जैसी एक्शन फिल्में की लिस्ट में ये आखिरी फिल्म है, जो Hrithik Roshan की एक्शन फ़िल्मों में से एक है। इस फिल्म में लखनऊ के एक अच्छे पुलिस अधिकारी Vikram जिसका किरदार Saif Ali Khan निभा रहे हैं, और अधेड़ उम्र का गैंगस्टर Vedha की कहानी को दिखाया गया है, जिसका किरदार Hrithik Roshan निभा रहे हैं। दोनों ही सही और गलत में फर्क को समझते हैं, और अपने तरीके से काम करते हैं। Vedha के दुश्मन उसके छोटे भाई को मर देते हैं, जिसका बदला लेने के लिए Vedha उन सभी को खत्म करता है, इस बीच एक पुलिस अधिकारी को उसके भाई के मर्डर में फंसाने की कोशिश की जाती है, जिससे Vedha उसे भी मार दे, लेकिन Vikram को ये पता चल जाता है, और वो उस पुलिस वाले को बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में थ्रिल और एक्शन मिलेगा।

ये पढ़ें: War 2 होगी Dolby सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली फिल्म, यहां ले पाएंगे Dolby Vision और Dolby Atmos का मजा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Image15 अगस्त की सुबह सूरज से पहले जाग उठेगा सिनेमाघर – Coolie की टक्कर War 2 से तय

इस 15 अगस्त के वीकेंड पर सिनेमाघरों में भारत का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है। एक तरफ Thalaivaa Rajinikanth की Coolie, और दूसरी तरफ Hrithik Roshan और Jr NTR की War 2। फैंस के लिए ये सिर्फ फिल्म नहीं, जंग है। ये पढ़ें: Kingdom OTT Release: Vijay Deverakonda की फिल्म इस OTT …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products