War 2 होगी Dolby सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली फिल्म, यहां ले पाएंगे Dolby Vision और Dolby Atmos का मजा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बॉलीवुड फिल्म War 2 काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी, और अब हाल ही में War 2 ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। ये एक एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसमें लीड रोल में Hrithik Roshan, Kiara Advani, और Junior NTR नजर आने वाले हैं। इन सबसे हट के ये भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म होने वाली है, जिसे भारत में Dolby सिनेमा में रिलीज किया जाने वाला है। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme 15 Pro Vs Realme 14 Pro: कीमत के इस अंतर में कौन है आपके लिए बेस्ट

War 2 ट्रेलर आउट

आज 25 जुलाई, 2025 को Yash Raj Films द्वारा War 2 मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे अब तक 3 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये ट्रेलर 2 मिनट 36 सेकंड का है, जिसे आप YRF के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर देख सकते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में Hrithik Roshan को दिखाया गया है, जिसमें वो सबसे दूर हो कर अपने मिशन को पूरा करने की बात कहते हैं, वहीं बाद में Junior NTR नजर आ रहे हैं, जिनका मकसद भारत के लिए खुद को एक हथियार के रूप में पेश करना है, जो दुश्मनों का खात्मा कर दे। ट्रेलर से समझ आ रहा है, कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है।

War 2 रिलीज की तारीख

ट्रेलर के साथ ही फिल्म के रिलीज की तारीख भी साझा की गई है। इस फिल्म को 14 अगस्त, 2025 को रीलीज किया जा रहा है। फिल्म Tamil, Telugu, और Hindi इन तीन भाषाओं में रिलीज की जा रही है।

Dolby सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली फिल्म

ये भारत की पहली फिल्म होगी, जिसे Dolby सिनेमा में रिलीज किया जा रहा है। इसका मतलब है, कि आप इस फिल्म का मजा Dolby Atmos के शानदार साउंड और Dolby Vision के विविद विजुअल्स के साथ ले पाएंगे। यदि आप नॉर्मल स्क्रीन की जगह Dolby Vision में इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Kharadi, Pune जैसे शहरों में सिटी प्राइड मल्टीप्लेक्स में जाना होगा। इसके अतिरिक्त, फिल्म को North America, the UK, UAE, Saudi Arabia, Kuwait और अन्य जगहों पर भी रिलीज किया जाएगा।

ये पढ़ें: ये IMDb 9 रेटिंग वाली सिरीज़ आपको देगी कॉमेडी का तड़का, कुछ अलग अंदाज में हुई है रिलीज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageBGMI 4.7 अपडेट 18 नवंबर को: जानें क्या नया मिलेगा, Samay Raina वाला इवेंट 9 दिसंबर से

एक नज़र में : KRAFTON India का BGMI 4.7 अपडेट कल, यानी 18 नवंबर को आपके फोन पर आ जाएगा। कंपनी ने Samay Raina का वीडियो भी “4.7 Update” नाम से YouTube पर डाला है। लेकिन Samay Raina कल गेम में नहीं दिखेंगे, क्योंकि उनका इवेंट 9 दिसंबर से शुरू होगा। यानी उनकी बस के …

Imageफेस्टिव सीज़न डिस्काउंट में सस्ता Smart TV ले रहे हैं? ₹8,000 का ‘QLED’ और ₹30 हज़ार वाले Samsung का पूरा सच

एक नज़र में : दिवाली सेल में सस्ता Smart TV ढूंढ रहे लोगों को Amazon पर ₹7,699 का एक 32 इंच TV दिख रहा है, जिसकी लिस्टिंग इमेज पर बड़े अक्षरों में QLED लिखा है। लेकिन अलग से स्ट्रीमिंग स्टिक लगाए बिना आप इस पर YouTube भी नहीं चला पाएंगे, क्योंकि इसकी लिस्टिंग में Wi-Fi …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

Imageथिएटर से उतरी The Vvaan, अब घर बैठे कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म और ज़रूरी प्लान जानें

एक नज़र में : The Vvaan OTT Release: वन देवी की लोककथा पर बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की The Vvaan का थिएटर वाला सफर खत्म हो गया है। 25 सितंबर को आई ये फिल्म दुनिया भर में ₹92.48 करोड़ कमाकर सिद्धार्थ के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी, हालांकि एक हफ्ते बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.