ये IMDb 9 रेटिंग वाली सिरीज़ आपको देगी कॉमेडी का तड़का, कुछ अलग अंदाज में हुई है रिलीज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आपको भी पंचायत और गुल्लक जैसी वेब सीरीज़ देखना पसंद है, जिनमें ड्रामा और कॉमेडी के साथ साथ थोड़ा सा इमोशनल तड़का भी होता है, तो आपको ये कॉमेडी सिरीज़ भी काफी पसन्द आयेगी, जिसे अलग तरीके से OTT पर पेश किया गया है। इतना ही नहीं, सिरीज़ को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया है, जिससे इसने IMDb पर भी अच्छी रेटिंग हासिल की है, आगे इस कॉमेडी सिरीज़ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo T4R 5G इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, होगा भारत का सबसे स्लिमेस्ट क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन

कॉमेडी सिरीज़ की कहानी क्या है?

कॉमेडी सिरीज़: Kota Factory

इस सिरीज़ को खास उन युवाओं के लिए बनाया गया है, जो अपने भविष्य के बारे में सोचना शुरू करते हैं, और उसी के अनुसार एक सही स्ट्रीम पकड़ के उसकी पढ़ाई में लग जाते हैं। सिरीज़ कोटा में पढ़ने वाले IIT स्टूडेंट्स के जीवन पर आधारित है, कि कैसे उन पर इतना ज्यादा दबाव रहता है, और इस बीच वें इन चुनौतियों का सामना करते हुए अपने व्यक्तिगत जीवन में खट्टे-मीठे पलों को जीते हैं। पढ़ाई के साथ साथ उनके जीवन में आने वाले दोस्त और प्यार भी जरूरी होते हैं, और कैसे कठिन परिस्थितियों में भी खुद को संभाला जाता है, ये ही सब इस सिरीज़ में दिखाया गया है। इस सिरीज़ में आपको ड्रामा के साथ साथ भरपूर कॉमेडी भी देखने को मिलेगी, और यदि आप भी एक स्टूडेंट हैं, तो इस सिरीज़ से रिलेट कर पाएंगे।

सिरीज़ में किसे कास्ट किया गया है?

इस सिरीज़ में आपको कुछ जाने पहचाने चेहरे नजर आएंगे, जिन्हें आप पंचायत जैसी अन्य वेब सीरीज़ में देख चुके हैं। दरअसल, इस सिरीज़ में जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, रेवती पिल्लई, आलम खान, अहसास चन्ना, नवीन कस्तूरिया और उर्वी सिंह को लीड रोल में कास्ट किया गया है।

कॉमेडी सिरीज़ को IMDb पर 9 की रेटिंग मिली है

ये एक कॉमेडी सिरीज़ है, जिसमें आपको ह्यूमर और ड्रामा देखने को मिलेगा, साथ ही दोस्ती और प्रेम की परिभाषा को भी अच्छे से समझाया है। शानदार कहानी और एक्टिंग की वजह से इसे काफी पसंद किया गया है, और इस सिरीज़ को IMDb पर 9 की रेटिंग मिली है।

कहां देखें?

हम बात कर रहे हैं, “Kota Factory” वेब सीरीज़ की जो आपको काफी पसंद आयेगी। हालांकि, इसकी खास बात है, कि इसे ब्लैक एंड व्हाइट में पेश किया गया है, लेकिन फिर भी ये आपको बोर नहीं होने देगी। इस वेब सीरीज़ को आप Netflix पर देख सकते हैं। ये सिरीज़ 2019 में आयी थी और अभी तक इसके 3 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं।

ये पढ़ें: ये नए Instagram फीचर्स बढ़ाएंगे सोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा, माँ बाप भी अभी जान लें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageएक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

Best Phone Under 20000 – ₹20,000 का बजट भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे भरा-पूरा सेगमेंट रहता है, क्योंकि लगभग हर बड़ी कंपनी इस कीमत पर हर साल कुछ न कुछ लॉन्च ज़रूर करती है और इसी बजट के फोन सबसे ज़्यादा बिकते भी हैं। लेकिन इस साल इस बजट का मतलब बदल गया है। मेमोरी …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.