ये नए Instagram फीचर्स बढ़ाएंगे सोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा, माँ बाप भी अभी जान लें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी समय से कई सवाल उठाए जा रहे थे, और कंपनी भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रयासों में लगी हुई है, और इसी के चलते कंपनी द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए नए Instagram फीचर्स पेश किए गए हैं, जिनके बारे में हम आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Mission Impossible Final Reckoning OTT Release: Tom Cruise फिर नजर आयेंगे एक्शन मोड में

बच्चों की सुरक्षा के लिए नए Instagram फीचर्स रोलआउट

हाल ही में Meta ने घोषणा करते हुए बताया है, कि बच्चों की सुरक्षा के लिए नए Instagram फीचर्स रोलआउट किए जा रहे हैं। इन फीचर्स के आने के बाद बच्चें ऑनलाइन होने वाले स्कैम से बच पाएंगे, इसके साथ ही अब मेटा भी बच्चों के अकाउंट पर और अधिक निगरानी रखेगा।

बच्चों की सुरक्षा के लिए नए Instagram फीचर्स रोलआउट

मिलेगी सावधानी बरतने की टिप्स

टीन इंस्टा अकाउंट पर बच्चों को अलग अलग प्रकार की टिप्स मिलेगी, जिससे उन्हें ये समझवा पाएं, कि उन्हें इंस्टा का उपयोग किस तरह से करना चाहिए, और किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे किसी के प्रोफाइल की अच्छे से जांच करना या, सावधानीपूर्वक किसी से अपनी जानकारी साझा कारण आदि।

DM में मिलेगी अधिक सुरक्षा की सुविधा

कई बार हम किसी अकाउंट पर मैसेज करते समय या मैसेज आने पर ये नहीं समझ पाते है, कि ये अकाउंट नया है या पुराना या असली है कि नहीं, इसके लिए टीन इंस्टा अकाउंट पर अब DM में ये जानकारी भी मिलेगी कि सामने वाले का अकाउंट कितना पुराना है, उसके बनने के महीने और साल की जानकारी शामिल होगी।

एक साथ कर पाएंगे ब्लॉक और रिपोर्ट

कुछ भी गड़बड़ी होने पर या कोई अकाउंट द्वारा कुछ गलत करने पर जब आप उसको ब्लॉक करेंगे, तो आपको रिपोर्ट करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे कंपनी उस अकाउंट की जांच कर उसे बैन कर पाएं।

बच्चों के अकाउंट पर मेटा रखेगा अधिक निगरानी

मेटा के अनुसार, उन अकाउंट्स पर ज्यादा निगरानी रखी जाती है, जो बच्चों का अकाउंट होना दर्शाता है, इसके साथ ही 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट को हटा दिया जाता है, यदि कोई अकाउंट चलाना चाहता है, तो ये तभी संभव है, जब उस अकाउंट को बच्चे के घर में किसी वयस्क द्वारा संभाला जा रहा हो। ये चीज उस अकाउंट के बायो में मेंशन करना जरूरी है।

ये पढ़ें: PF वालों की हुई मौज, अब EPFO DigiLocker पर भी उपलब्ध, ये यूजर्स ले पाएंगे लाभ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Imageआपने भी अभी तक नहीं किया स्मार्ट टीवी को अपडेट, तो जान लें ये फायदें और नुकसान, नहीं तो पछताएंगे

आज कल सभी के घरों में लेटेस्ट टीवी मिल जाते हैं, पहले की तरह ये डिस्क कनेक्शन से सिर्फ चैनल चलाने के लिए नहीं, बल्कि नए नए फीचर्स के साथ कई तरह से उपयोग करने के लिए भी बन गए हैं। इनमें भी स्मार्टफोन्स की तरह ही RAM, स्टोरेज, प्रोसेसर, और खासकर OS सिस्टम आता …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products