PF वालों की हुई मौज, अब EPFO DigiLocker पर भी उपलब्ध, ये यूजर्स ले पाएंगे लाभ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी PF भरते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि हाल ही में ऑफ भरने वालों के लिए सरकार द्वारा एक और नया कदम उठाया गया है। दरअसल, अब EPFO सुविधाओं को DigiLocker में भी शामिल किया गया है, हालांकि इसका लाभ सभी स्मार्टफोन्स पर नहीं लिया जा सकता है आगे इस लेख में हमनें EPFO DigiLocker से जुड़ी सभी जानकारी साझा की है, जिसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: थ्रिल, ड्रामा, एक्शन मिलेगा सबकुछ, दूसरी वाली सबसे धांसू

EPFO DigiLocker पर भी उपलब्ध

EPFO DigiLocker पर भी उपलब्ध

हाल ही में EPFO के आधिकारिक X अकाउंट द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की गई थी, जिसके अनुसार अब PF होल्डर्स अपना UAN कार्ड, PPO और स्कीम का सर्टिफिकेट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट सीधे DigiLocker के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप इस पर अपने PF बैलेंस भी चेक कर सकते हैं।

सिर्फ इन स्मार्टफोन्स पर होगा काम

नई सुविधा को DigiLocker में शामिल तो कर दिया गया है, लेकिन ये सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल सिर्फ Android यूजर्स ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, भविष्य में जल्द ही इसे iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध किया जा सकता है।

पहले भी हुए कई बदलाव

इसके पहले 18 जुलाई को घोषणा की गई थी, कि अब UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी UAN एक्टिवेशन आसानी से किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन क्लेम प्रॉसेसिंग की प्रक्रिया भी काफी आसान हो गई है। आपको एकीकृत पोर्टल पर ही ई नॉमिनेशन की सुविधा मिलेगी, साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स अब OTP आधारित लॉगिन कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Realme का ये फोन 6300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Imageकिसानों की हुई मौज, अब ऐसे ले पाएंगे 3 लाख वाला सोलर पंप 30 हजार में

Subsidy on Solar: अब किसानों की मौज होने वाली है, क्योंकि खेती के दौरान सबसे ज्यादा राहत देने वाले सोलर पंप्स पर किसानों को 90% तक की सब्सिडी मिलने वाली है, जिससे लगभग 3 लाख की कीमत वाला सोलर पंप भी किसान 30 हजार रुपए में खरीद पाएंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषक …

Discuss

Be the first to leave a comment.