Realme का ये फोन 6300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने फिर के बार भारत में अपना शानदार बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Lite 4G लॉन्च कर दिया है, जिसे 6.67 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ साथ 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। आगे Realme Narzo 80 Lite 4G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 फिर आ रहा टीवी पर, पहला सीजन इस OTT पर है उपलब्ध

Realme Narzo 80 Lite 4G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 2 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें 4GB +64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपए है, वहीं 6GB +128GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,299 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है।

Realme Narzo 80 Lite 4G कलर्स

दोनों फोन्स पर 700 रुपए का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है, जिससे इनकी कीमत 6,599 रुपए, और 7,599 रुपए हो जाती है। फोन की फ्लैश सेल realme की वेबसाइट और Amazon पर 28 जुलाई, दोपहर 12 बजे से और फर्स्ट सेल 31 जुलाई, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Realme Narzo 80 Lite 4G स्पेसिफिकेशंस

Realme Narzo 80 Lite 4G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.67 इंच का (720×1600 पिक्सल्स) HD+ IPS LCD दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 563nits की HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन 1.8 GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 4GB LPDDR4X RAM के साथ 64GB / 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं।

बैक पैनल पर 13MP Omnivision OV13B प्राइमरी कैमरा दिया गया है, वहीं फ्रंट में 5MP SC520CS सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6300mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन realme UI 6.0 के साथ Android 16 पर रन होता है।

पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

ये पढ़ें: Vivo के 100X जूम वाले फोन की सेल आज शुरू, इस वेबसाइट पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.