OTT Release This Week: थ्रिल, ड्रामा, एक्शन मिलेगा सबकुछ, दूसरी वाली सबसे धांसू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नए हफ्ते के साथ OTT पर फिर एक बार नई फिल्में और शो धमाल मचाने आ रहे हैं, जिनमें से कुछ में भरपूर ड्रामा तो कुछ में शानदार थ्रिल मिलेगा। इसी के साथ इस वीकेंड आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। आगे हमनें OTT Release This Week 21 जुलाई से 27 जुलाई तक के कुछ खास फिल्मों और शो की जानकारी साझा की है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme का ये फोन 6300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

OTT Release This Week 21 जुलाई से 27 जुलाई तक

  • The Society
  • Mandala Murders
  • Rangeen
  • Sarzameen
  • Maargan

The Society

OTT Release This Week 21 जुलाई से 27 जुलाई तक: The Society

ये एक रियलिटी शो है, जिसे 21 जुलाई, 2025 को JioHotstar पर रिलीज किया गया है। इस शो को स्टैंड अप कॉमेडियन Munawar Faruqui होस्ट कर रहे हैं। शो में 25 कंटेस्टेंट होंगे, जिन्हें Royals, Regulars, और Rags नाम से टीम ग्रुप्स में बांटा जाएगा। शो के दौरान इन कंटेस्टेंट्स की शक्ति और बुद्धि की परीक्षा ली जाएगी। Royals को विलासिता और शक्ति मिलेगी, वहीं Regulars को मध्यम-स्तरीय जीवन के लिए संघर्ष करना होगा, और Rags ग्रुप वाले रग्स कठोर परिस्थितियों से जूझते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

Mandala Murders

OTT Release This Week 21 जुलाई से 27 जुलाई तक: Mandala Murders

OTT Release This Week 21 जुलाई से 27 जुलाई तक की लिस्ट में ये दूसरी सिरीज़ है, जिसे 25 जुलाई, 2025 को Netflix पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में लीड रोल में Vaani Kapoor नजर आएगी, जो Rhea Thomas नामक एक डिटेक्टिव का किरदार निभा रही है, और अपने पार्टनर Vikram Singh (Vaibhav Raj Gupta) के साथ मिल कर अलग अलग मिस्टीरियस केसेस को सॉल्व करती है। इस बीच आपको भरपूर थ्रिल मिलने वाला है।

Rangeen

ये एक इमोशनल ड्रामा होने वाला है, जिसमें एक शादीशुदा जोड़े की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में पत्नी का एक मेल एस्कॉर्ट के साथ अफेयर चल रहा होता है, जिसके बारे में उसके पति को पता चल जाता है। इसके बाद वो भी इसी पेशे में जाने का फैसला करता है, जिससे उससे जुड़े लोगों की लाइफ भी अफेक्ट होने लगती है। इस ड्रामा को 25 जुलाई, 2025 को Prime Video पर रिलीज किया जा रहा है।

Sarzameen

इस फिल्म को 25 जुलाई, 2025 को JioHotstar पर रिलीज किया जा रहा है, जिसमें भरपूर थ्रिल और एक्शन देखने को मिलेगा। इसमें लीड रोल में Ibrahim Ali Khan नजर आएंगे, और उनकी मां का किरदार Kajol निभा रही है। फिल्म में Ibrahim अपने पिता से बहुत प्यार करता है, और स्नेह की चाहत रखता है, लेकिन उसके पिता मिलिट्री अधिकारी के पद पर होते हैं, इसलिए उसे ये नहीं मिल पाता है। इसी गुस्से में वो अपने ही पिता के लिए सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है।

Maargan

OTT Release This Week 21 जुलाई से 27 जुलाई तक की लिस्ट में ये आखिरी फिल्म है, जिसे 25 जुलाई, 2025 को Prime Video पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में Vijay Antony लीड रोल में नजर आ रहे हैं, वें फिल्म में एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इसमें maargan के एक पुराने केस की कहानी को बताया गया है, जिसे Vijay द्वारा फिर से रिओपन किया जाता है। हालांकि, फिल्म में विलन काफी स्मार्ट होता है, और पुलिस वालों से एक कदम आगे होता है, लेकिन कई गुत्थियों को सुलझा कर पुलिस उस तक पहुंच ही जाती है।

ये पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 फिर आ रहा टीवी पर, पहला सीजन इस OTT पर है उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageOTT Releases This Week: 28 जनवरी से 4 फरवरी तक क्या देखें, पूरी वॉचलिस्ट

OTT Releases This Week: जनवरी खत्म होने से पहले OTT प्लेटफॉर्म्स ने पूरा हफ्ता कंटेंट से भर दिया है। 28 जनवरी से 4 फरवरी के बीच एक तरफ रणवीर सिंह का स्पाई-एक्शन, दूसरी तरफ Bridgerton का रोमांस, Marvel की नई सीरीज़, और साथ में क्राइम थ्रिलर + रीजनल ड्रामा + रियलिटी शो भी आ रहे …

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

ImageOTT Release This Week: इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा डोज, क्योंकि इस बार धूम मचाएगी ये खास फिल्में और सिरीज़

14 जुलाई से फिर एक नया सप्ताह शुरू हो गया है, और अब धड़ल्ले से इस हफ्ते भी OTT पर कई फिल्में और वेबसीरीज़ धूम मचाएगी, जिनमें आपको एक्शन, थ्रिल, कॉमेडी, ड्रामा का भरपूर मजा मिलने वाला है। आगे इस लेख में हमनें इस हफ्ते रिलीज होने वाले OTT (OTT Release This Week) 14 जुलाई …

ImageOTT Release This Week: इस बार कुछ मजेदार शो हो रहे रिलीज, हंसा हंसा के कर देंगे लोटपोट

नए हफ्ते के साथ फिर एक बार एंटरटेनमेंट का एक नया डोज मिलने के लिए तैयार है, जिसमें आपको कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन, और थ्रिल का भरपूर मजा मिलेगा। इस लेख में हम फिर एक बरवापके लिए इस हफ्ते रिलीज होने वाले OTT की लिस्ट लेकर आ गए हैं। आगे इन OTT Release This Week 28 …

Discuss

Be the first to leave a comment.