Dulquer Salmaan की इन फिल्मों में है जबरदस्त कहानी, दूसरे नंबर की दिमाग घुमा देगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आपने Dulquer Salmaan की रोमांटिक फिल्म Sita Ramam या स्कैम वाली फिल्म Lucky Bhaskar देखी है, तो कहीं न कहीं आपको उनकी ये दोनों ही फिल्में काफी पसंद आयी होगी, क्योंकि दोनों की कहानी और उनमें Dulquer Salmaan ka अभिनय काफी शानदार था, जहां पहली फिल्म में रोमांस और ड्रामा तो दूसरी फिल्म में सस्पेंस और क्राइम देखने को मिलता है। यदि आप उनकी सभी शानदार फिल्में देखना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें Dulquer Salmaan Movies की एक लिस्ट साझा की है, जिनमें उनकी 5 जबरजस्त फिल्मों की जानकारी शामिल है, आगे इन सभी फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Redmi Note 14 SE 5G ने भारत में ली धांसू एंट्री, 15 हजार से कम में दे दिए ये शानदार फीचर्स

Dulquer Salmaan Movies | Dulquer Salmaan की फिल्में

  • Sita Ramam
  • Lucky Bhaskar
  • Charlie
  • Banglore Days
  • Kurup

Sita Ramam

Dulquer Salmaan Movies: Sita Ramam
  • रिलीज की तारीख: 5 अगस्त, 2022
  • कास्ट: Dulquer Salmaan, Mrunal Thakur, और Rashmika Mandanna
  • रन टाईम: 163 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video, JioHotstar, MX Player

ये एक शानदार रोमांटिक फिल्म है, जिसमें Dulquer लेफ्टिनेंट Ram का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में 1964 की कहानी को दर्शाया गया है, जब Ram कश्मीर बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी कर रहा होता है, तब उसके लिए कुछ अनजान खत आने लगते हैं, जिसे Sita Mahalakshmi द्वारा भेजा गया होता है। हालांकि, Ram ने उसे कभी नहीं देखा होता है, लेकिन उससे प्यार करने लगता है, और उसकी तलाश में निकल जाता है, कि वो कैसी दिखती है। बाद में खत में दिए गए रिडल के माध्यम से वो Sita को ढूंढ लेता है। फिल्म में ड्रामा और लव के साथ साथ कश्मीरी पंडित और मुस्लिमों की घटना को भी दर्शाया गया है।

Lucky Bhaskar

  • रिलीज की तारीख: 31 अक्टूबर, 2024
  • कास्ट: Dulquer Salmaan और Meenakshi Chaudhary
  • रन टाईम: 151 मिनट्स
  • कहां देखें: Netflix

ये भी Dulquer Salmaan Movies में से सबसे शानदार फिल्म है, जिसमें एक बहुत बड़े घोटाले को दर्शाया गया है। फिल्म में भरपूर थ्रिल और सस्पेंस देखने को मिलेगा। फिल्म में 1992 की कहानी को दर्शाया गया है। Bahskar Kumar बैंक का एक छोटे पद का अधिकारी होता है, जिसने लव मैरेज की होती है। वो गरीब होता है, जिस वजह से उसके परिवार का काफी मजाक बनाया जाता है, और वो अपने सपने को पूरा नहीं कर पाता है। हालांकि, एक दिन उसको बैंक में हो रहे एक घोटाले का पता चलता है, और वो भी उस घोटाले में शामिल हो कर उससे खूब सारा पैसा कमा लेता है, और तब उसके पास एक अच्छा घर गाड़ियां सब होता है, और लोग उसकी इज्जत करने लगते हैं। एक दिन पुलिस वाले उसे घोटाले के शक में अरेस्ट कर लेते हैं, लेकिन वो अपनी सूझ बुझ से बच जाता है। हालांकि, वो क्या तरकीबें आजमाता है ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को पूरा देखना होगा।

ये पढ़ें: OPPO का ये फोन 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ मचाएगा बवाल, लीक्स आएं सामने

Charlie

  • रिलीज की तारीख: 24 दिसंबर, 2015
  • कास्ट: Dulquer Salmaan, Parvathy, Aparna Gopinath, Nedumudi Venu, और Soubin Shahir
  • रन टाईम: 135 मिनट्स
  • कहां देखें: SunNXT, JioHotstar

ये साल 2015 में रिलीज हुई एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में Tessa नाम की एक लड़की की कहानी को दर्शाया गया है, जो घर वालों द्वारा जबरजस्ती शादी करवाने की वजह से घर से भाग जाती है, और एक जर्जर मकान को किराए पर लेती है। वो मकान उसे पहले पसंद नहीं आता है, लेकिन बाद में उसकी आदत हो जाती है। मकान में उसको एक ग्राफिक नॉवेल मिलती है, जिसमें उस मकान में उसके पहले रह रहे Charlie की तस्वीर और एक रात चोरी की घटना की जानकारी शामिल होती है। हालांकि, घटना की कहानी Charlie और एक चोर द्वारा पास वाले घर में कुछ अजीब देखने पर खत्म हो जाती है, और Tessa उसके आगे की कहानी जानने के लिए Charlie की तलाश में निकल जाती है। जैसे जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, दर्शकों में और भी अधिक जिज्ञासा उत्पन्न होने लगती है, इस फिल्म को आपको भी एक बार देखना चाहिए।

Banglore Days

  • रिलीज की तारीख: 30 मई, 2014
  • कास्ट: Nazriya Nazim, Nivin Pauly, Dulquer Salmaan, और Fahadh Faasil
  • रन टाईम: 171 मिनट्स
  • कहां देखें: JioHotstar

यदि आपको रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्में देखना पसंद है, तो ये फिल्म आपको काफी पसंद आयेगी। इस फिल्म में तीन कजिन Kunju, Kuttan, और Aju की कहानी को दिखाया गया है, जो करेल से बैंगलोर शिफ्ट होते हैं। यहां आने पर उनके जीवन में कई बदलाव होते हैं, और उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। Kunju की जबरजस्ती शादी करा दी जाती है, Kuttan एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहता है, और Aju एक बाइक रेसिंग गैंग में शामिल हो जाता है। प्यार में पड़ना और फिर रिश्ते का खत्म होना साथ ही आपस की मौज मस्ती, इस फिल्म को काफी मजेदार बना देती है। फिल्म को IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली है।

Kurup

Dulquer Salmaan Movies: Kurup
  • रिलीज की तारीख: 12 नवंबर, 2021
  • कास्ट: Dulquer Salmaan, Sobhita Dhulipala, Indrajith Sukumaran, Shine Tom Chacko, और Saiju Kurup
  • रन टाईम: 155 मिनट्स
  • कहां देखें: Netflix

Dulquer Salmaan Movies की लिस्ट में ये आखिरी फिल्म है, जिसमें लीड रोल में Dulquer Salmaan नजर आयेंगे, जो Kurup का किरदार निभा रहे हैं, जिसे जबरजस्ती एयरफोर्स में भेजा जा रहा होता है। हालांकि, बाद में वो मुंबई चला जाता है, और वहां एक लड़की से प्यार करने लगता है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आने लगते हैं, जब Kurup की मौत की खबरें सामने आने लगती है। बाद में पता चलता है, कि ये Kurup की ही साजिश होती है, और वो हथियारों की तस्करी में शामिल होता है, इसके बाद एक पुलिस वाला उसके पीछे पड़ जाता है, और इस बीच हर मोड़ पर एक नया ट्विस्ट सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलता है।

ये पढ़ें: War 2 से पहले देखें Hrithik और Junior NTR की ये धांसू फिल्में

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageAther Konarc की तस्वीरें आईं, माइनस 4 डिग्री में परखा गया कंपनी का आने वाला सबसे सस्ता स्कूटर

एक नज़र में: हिमालय की ठंड में टेस्ट होते Ather Konarc की तस्वीरें सामने आ गई हैं, और इन्हें किसी और ने नहीं, खुद कंपनी ने जारी किया है। इन तस्वीरों में Konarc अकेला नहीं है, इसके काफिले में Ather 450 और Rizta भी साथ चल रहे हैं। ऊपर से देखने पर ये स्कूटर पहचान …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.