अपकमिंग CMF डिवाइसेस को Nothing ने टीज किया, इस महीने हो सकते हैं यूनिक डिजाइन के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जिन यंगस्टर्स को यूनिक डिजाइन वाले फोन पसंद हैं, उनकी मौज होने वाली है, क्योंकि Nothing का सब ब्रांड CMF जल्द ही भारत में अपने चार डिवाइस लॉन्च करने वाला है। हाल ही में CMF by Nothing ने इन चारों डिवाइसों को टीज किया है, आगे अपकमिंग CMF डिवाइसेस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo X200 Ultra देगा SLR लेवल के पोट्रेट, कैमरा डिटेल्स के साथ टीजर आया सामने

अपकमिंग CMF डिवाइसेस

CMF by Nothing ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के साथ साथ अन्य सोशल चैनल और कम्युनिटी पेज पर पोस्ट के माध्यम से अपने चार अपकमिंग CMF डिवाइसेस को टीज करना शुरू कर दिया है। इन्हें पोकेमॉन की इमेज के साथ टीज किया जा रहा है।

इनमें पहला Bulbasaur (#0001) है, रिपोर्ट्स के अनुसार ये CMF Phone (2) हो सकता है, क्योंकि हाल ही में इस फोन को मॉडल नंबर A001 के साथ IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया था।

इसके अतिरिक्त कंपनी ने तीन अन्य डिवाइसों को भी Gligar (#0207) फ्लाईस्कॉर्पियन पोकेमॉन, Girafarig (#0203) लॉन्ग नेक पोकेमॉन, और Hoothoot (#0163) उल्लू पोकेमॉन इमेज के साथ टीज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये CMF के TWS इयरबड्स, नेकबैंड, और स्मार्टवॉच हो सकते हैं।

CMF Phone (2) फीचर्स

लीक्स के अनुसार फोन में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है। हाल ही में इसकी एक तस्वीर सामने आयी थी, जिसके अनुसार फोन के बैक पैनल पर अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें, तो CMF Phone 1 की तरह इसमें भी आपको बैक पैनल बदलने की लिए स्क्रू का ऑप्शन देखने को मिल सकता है।

फिलहाल इन डिवाइसों से संबंधित अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इन सभी डिवाइसों को भारत में अप्रैल के आखिर या मई के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़ें: Realme 14 5G में धमाकेदार गेमिंग परफॉरमेंस देने के लिए इन मोबाइल गेमों के साथ कंपनी ने की पार्टनरशिप, देखें क्या है कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

ImageNothing ने CMF को बनाया अलग कंपनी, अब बहुमत हिस्सेदारी भारतीयों के पास

Nothing अपनी भारत रणनीति को एक कदम और आगे ले जा रहा है। कंपनी अब अपनी सब-ब्रांड CMF को एक अलग कंपनी बना रही है, जिसमें बहुमत हिस्सेदारी भारतीय शेयरधारकों के पास होगी। Nothing के CEO Carl Pei ने कंफर्म किया है कि CMF का मुख्यालय भारत में ही रहेगा, और इसकी अपनी लोकल टीम …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.