Realme 14 5G में धमाकेदार गेमिंग परफॉरमेंस देने के लिए इन मोबाइल गेमों के साथ कंपनी ने की पार्टनरशिप, देखें क्या है कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने realme 14 सीरीज़ में बेस मॉडल – Realme 14 5G, को आखिरकार पेश कर दिया है। ये फ़ोन Snapdragon 6 Gen 4 के साथ आया है, जिसके साथ इस बजट में परफॉरमेंस तो अच्छा मिलेगा ही, लेकिन साथ ही कंपनी ने इसमें अन्य फीचर गेमिंग को ध्यान में रखते हुए पेश किये हैं, जैसे कि Mecha design, GT Boost AI Gaming, इत्यादि। फिलहाल ये फोन थाईलैंड में पेश किया गया है, लेकिन जल्दी ही इसके भारत में भी लॉन्च होने के आसार हैं, जिससे पहले आपके इसके सभी फीचर यहां विस्तार से देख सकते हैं।

ये पढ़ें: POCO F7 Ultra और POCO F7 Pro लॉन्च – मिलेंगे 2K AMOLED डिस्प्ले, 120W फ़ास्ट चार्जिंग और बेहतरीन कैमरे

Realme 14 5G की कीमतें और उपलब्धता

Realme 14 5G को आप सिल्वर (Mecha Silver), ग्रे (Storm Titanium) और गुलाबी (Warrior Pink) रंगों में खरीद सकते हैं। थाईलैंड में इसकी कीमत 12+256GB मॉडल के लिए 11,999 थाई भट (लगभग 30,400 रुपए) और 12+512GB वैरिएंट के लिए 13,999 थाई भट (लगभग 35,400 रुपए) है। हालांकि भारत में इसकी कीमत इससे कम ही होगी।

Realme 14 5G

Realme 14 स्पेसिफिकेशन

Realme के इस फोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर है, जो अब तक कम ही फोनों में नज़र आया है और इसके साथ इसमें 12GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी। ये स्टोरेज आपको कुछ हैवी गेम्स डाउनलोड करने के लिए काफी है। इसके अलावा गेमिंग के दौरान आपका डिवाइस गर्म न हो इसीलिए इसमें 6050mm² एरोस्पेस ग्रेड कूलिंग सिस्टम भी है।

कंपनी ने यहना अपने यूज़र को कुछ गेमों का शानदार अनुभव देने के लिए उनके साथ पार्टनरशिप भी की है। realme ने Free Fire, Mobile Legends: Bang Bang (MLBB), और Honor of Kings (HOK) के साथ कुछ देशों में बेहतरीन गेमिंग अनुभव देने के लिए हाथ मिलाया है। इसके अलावा इसमें BGMI के लिए 90fps सपोर्ट भी है। और गेमिंग के अनुभव को और बूस्ट करने के लिए आप इस फोन में मौजूद GT Boost जे फीचरों जैसे AI Motion Control, AI Ultra Touch Control, इत्यादि का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ये पढ़ें: 11,499 रुपए में ऐसे ज़बरदस्त फीचरों के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 50x, जो कर देंगे आपको हैरान

इसके अलावा कुछ फीचर जो आपके अनुभव को स्मूथ बनाने के लिए सहायक हैं, उनमें 6000mAh की बैटरी, 45W फ़ास्ट चार्जिंग, 6.67-इंच फुल एचडी+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, realme UI 6.0 और IP69 रेटिंग भी शामिल हैं। Realme 14 5G में 50MP प्राइमरी और 2MP पोर्ट्रेट सेंसर रियर पैनल पर मौजूद हैं और सेल्फी के लिए आगे की तरफ 16MP का सेंसर है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products