POCO F7 Ultra और POCO F7 Pro लॉन्च – मिलेंगे 2K AMOLED डिस्प्ले, 120W फ़ास्ट चार्जिंग और बेहतरीन कैमरे जैसे फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने अपनी नई POCO F7 सीरीज़ विश्व स्तर पर लॉन्च कर दी है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन – POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra पेश किये गए हैं। इनमें से Ultra मॉडल Snapdragon 8 Elite के साथ आएगा, जो Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिप है और दूसरे में एक साल पुराना फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 होगा। दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों फोनों में आपको फ्लैगशिप स्तर की परफॉरमेंस काफी कम दाम में मिलेगी। इसके अलावा इनमें बेहतरीन कैमरा और बड़ी बैटरी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खासियतें।

POCO F7 सीरीज़ -कीमतें और उपलब्धता

POCO के ये दोनों फोन फिलहाल ग्लोबल मार्किट में आये हैं, लेकिन इनकी कीमतें अन्य फ्लैगशिप फोनों से काफी कम हैं। दोनों स्मार्टफोन दो-दो स्टोरेज वर्ज़न में उपलब्ध होंगे। भारतीय बाज़ार की बात करें तो, ये अगले महीने यानि अप्रैल में यहां लॉन्च हो सकते हैं। इनकी कीमतें इस प्रकार हैं:

POCO F7 Pro

  • 12+ 256GB – 499 डॉलर (लगभग 42,800 रुपए)
  • 12+ 512GB – 549 डॉलर (लगभग 47,100 रुपए)

POCO F7 Ultra

  • 12GB + 256GB – 649 डॉलर (लगभग 55,700)
  • 16GB + 512GB – 699 डॉलर (लगभग 60,000)
f7 ultra

POCO F7 Ultra और Poco F7 Pro स्पेसिफिकेशन

दोनों स्मार्टफोन में 6.67-इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इस स्क्रीन में HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट भी है। POCO F7 Ultra ओक्टा कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित है, जबकि Poco F7 Pro पिछले साल के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है। साथ ही दोनों में आपको 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए, इस सीरीज़ के हाई-एन्ड मॉडल POCO F7 Ultra में 50MP+32MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा के साथ टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये फोन आपको 32MP का सेंसर ऑफर करता है।

वहीँ POCO F7 Pro में ड्यूल रियर कैमरे हैं, जिनमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है। लेकिन इसमें आपको 20MP सेल्फी सेंसर से काम चलाना पड़ेगा। लेकिन Pro वैरिएंट में बैटरी बड़ी है। ये फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, वहीँ Ultra वैरिएंट में 5300mAh की बैटरी है। लेकिन वहीँ Poco F7 Ultra 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगाम और Poco F7 Pro 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInfinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa: ₹28,000 के बजट में पिछले चार दिनों में दो नए फोन आए हैं। एक है पिछले हफ्ते, 4 सितंबर को लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro, जिसके बैक पैनल पर 144Hz स्क्रीन के साथ एक छोटी-सी Active Matrix Cube स्क्रीन है। वहीँ दूसरी तरफ है आज, 7 सितंबर …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products