11,499 रुपए में ऐसे ज़बरदस्त फीचरों के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 50x, जो कर देंगे आपको हैरान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix Note 50x 5G भारत में लॉन्च हो चुका है। ये फोन भारत में मात्र 11,499 रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है, जो कि काफी आकर्षक है। इतनी कम कीमत पर भी इसमें आपको MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट, IP64 रेटिंग और 5,500mAh की बैटरी मिलती है। आइये जानते हैं कि कौन से आकर्षक फीचरों के साथ आपक्को ये फोन मिलने वाला है।

Infinix Note 50x की कीमतें और उपलब्धता

Infinix Note 50x में दो स्टोरेज वर्ज़न हैं – 6+128GB जिसकी कीमत 11,499 रुपए है और 8+128GB जिसकी कीमत 12,999 रुपए है। इन दोनों वैरिएंट में बैंक कार्डों के साथ आप 1,000 रुपए बचा सकते हैं और 1,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी है।

इन दोनों मॉडलों को आप Flipkart पर 3 अप्रैल से खरीद पाएंगे। Note 50x तीन – हरे (Sea Breeze Green), बैंगनी (Enchanted Purple) और ग्रे (Titanium Grey) रंगों में उपलब्ध होगा।

Infinix Note 50x 5G स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 50x 5G में 6.67-इंच की 120Hz एचडी+ डिस्प्ले है, जो कि इस कीमत के अनुसार सही है। लेकिन बजट फोन के अनुसार इसमें आपको परफॉरमेंस काफी अच्छी मिलने वाली है, क्योंकि यहां MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर है, जो अब तक इससे महंगे फोनों में ही देखा गया है।

इस Android 15 आधारित XOS 15 पर चलने वाले फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, 5500mAh की बैटरी और 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर भी हैं। इस फोन में बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग दोनों ही बेहतर हैं।

दिलचस्प बात ये है कि इतनी कम कीमत पर भी ये फोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आया है, यानि थोड़ी बहुत ऊंचाई से गिरने पर या अचानक शॉक से ये खराब होने वाला नहीं है। हल्की-फुल्की पानी की बौछार और धूल से बचाव के लिए भी इसमें IP64 रेटिंग है।

ये पढ़ें: 1.3 लाख का Galaxy S25 Ultra सिर्फ 52,000 में? ऑफर में छिपा है एक बड़ा ट्विस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageRedmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है, और इसे “mAhster Edition” टैगलाइन के साथ बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह इसकी 8,000mAh बैटरी पर टिकी है। ये फोन सीधे Redmi Note 15 की जगह लेता है। Xiaomi ने Note 16 नाम पूरी तरह छोड़ दिया है, ठीक वैसे ही जैसे …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.