1.3 लाख का Galaxy S25 Ultra सिर्फ 52,000 में? ऑफर में छिपा है एक बड़ा ट्विस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आपको Samsung Galaxy S25 Ultra पसंद है ? वैसे Samsung का ये प्रीमियम और फ्लैगशिप फोन किसे पसंद नहीं होगा, खासतौर से तब जब इस पर आपको 78,000 रुपए कस डिस्काउंट मिले।

आपने सही सुना ! 1,29,999 रुपए की कीमत पर मिलने वाले इस फोन को आप 50,000 रुपए में खरीद सकते हैं, लेकिन इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट है।

दरअसल, Samsung Galaxy S25 Ultra 2025 जनवरी में ही लॉन्च हुआ है, यानि मात्र 2 महीने पहले और अब आप इसे भारी छूट के बाद ये कई लोगों के बजट में फिट हो सकता है। आइये जानते हैं कि आप इस फोन को किस तरह 50,000 रुपए में खरीद सकते हैं।

इस फोन का बेस वैरिएंट 1,29,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। लेकिन आप Amazon पर HDFC बैंक कार्ड के साथ इस पर सीधे 11,000 रुपए की छूट पा सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की कीमत 1,18,999 रुपए रह जाएगी। इसके बाद बाकी का डिस्काउंट आपको एक्सचेंज ऑफर के साथ मिलेगा। जी हाँ! कंपनी इस फोन पर 67,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। जिसके बाद नए Galaxy S25 Ultra का दाम आपके लिए काफी आकर्षक हो सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra को इस तरह खरीदें 51,999 रुपए में

Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय Amazon पर 1,29,999 रुपए में उपलब्ध है। सबसे पहले आप इसे खरीदने के लिए With Exchange का विकल्प चुनिए। अब आप अपना या किसी रिश्तेदार या दोस्त का HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके इसे खरीदेंगे, तो आपको 11,000 रुपए की छूट मिलेगी। इसके बाद आप एक्सचेंज में जो भी फोन इसके बदले में बदलना चाहते हैं, उसका नाम और स्टोरेज इसमें भरके उसका एक्सचेंज प्राइस चेक करें।

उदाहरण के लिए मैंने iPhone 13 चुना, जो कि तीन साल पुराना फोन है और इसका 256GB स्टोरेज वैरिएंट चुना, तो इसका एक्सचेंज प्राइस लगभग 43,000 रुपए था। यानि इस एक्सचेंज ऑफर और कार्ड के साथ मुझे ये फोन 53,000 रुपए के डिस्काउंट पर मिल सकता है, जिसके बाद मेरे लिए इसकी कीमत 76,999 होगी। इसी तरह अगर आप iPhone 14 या iPhone 13 Pro Max या Galaxy S23 Ultra को एक्सचेंज करते हैं, तो आपको और बेहतर दाम मिल सकते हैं।

कुल मिलाकर आपको एक्सचेंज ऑफर में 67,000 रुपए में से कितने का डिस्काउंट मिलता है, ये आपके एक्सचेंज में देने वाले फोन की स्थिति और वो कितना पुराना है, इस बात पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशन

Galaxy S25 Ultra इसी साल आया है, जिसमें 6.9-इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इसके साथ में S Pen स्टाइलस भी मिलेगा। Snapdragon 8 Elite पर चलने वाले इस फोन की स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला आर्मर ग्लास 2 है और ये टाइटेनियम बॉडी के साथ मिलेगा, जिसके कारन ये हल्का और मज़बूत है। फोन में 1TB तक की स्टोरेज और बेहतरीन क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा वाइड 10 MP टेलीफ़ोटो लेंस और 50 MP का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.