Vivo X200 Ultra देगा SLR लेवल के पोट्रेट, कैमरा डिटेल्स के साथ टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन Vivo X200 Ultra लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फोन को टीज करना भी शुरू कर दिया है। इस फोन को Vivo X200s के साथ चीन में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X200 Ultra टीजर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: इस हफ्ते ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज मचाएगी धमाल

Vivo X200 Ultra टीजर सामने आया

हाल ही में एक Weibo पोस्ट द्वारा कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें X200 Ultra की iPhone 16 Pro Max से तुलना करते हुए बताया गया है। टीजर के अनुसार iPhone 16 सीरीज की तरह इसमें भी एक कैमरा बटन दिया जा सकता है, जिसके बीच में एक नीली स्ट्रिप नजर आ रही है।

हालांकि, इस बटन की फंक्शनैलिटी क्या रहेगी, और ये कैसे काम करेगा? इससे संबंधित कोई जानकारी अभी सामने नहीं आयी है, लेकिन ये भी जूम और शटर जैसे फंक्शंस को मैनेज कर सकता है। इतना ही नहीं, फोन की साइज की तुलना करते हुए भी बताया गया है, कि ये iPhone 16 Pro Max से पतला होगा।

Vivo X200 Ultra कैमरा की जानकारी

अन्य जानकारी के अनुसार फोन में V3+ independent chip और VS1 pre-processing chip दी जा सकती है, जो फोटोज को के एक्सपोजर को एन्हांस करने और फोकस को बेहतर करने के लिए उपयोग की जा सकती है।

फोन में ट्रिपल फ्लैश सिस्टम दिया जा सकता है, जो SLR लेवल के पोट्रेट खींच सकता है। फोन के बैक पैनल पर हमें ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 200MP Samsung HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP Sony LYT-818 प्राइमरी और अल्ट्रा वाइड कैमरा को शामिल किया जा सकता है।

इन सब के अतिरिक्त, फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल इसके ग्लोबल लॉन्च की जानकारी सामन नहीं आयी है।

ये पढ़ें: Realme 14 5G में धमाकेदार गेमिंग परफॉरमेंस देने के लिए इन मोबाइल गेमों के साथ कंपनी ने की पार्टनरशिप, देखें क्या है कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageVivo का ये फोन 100x जूम सपोर्ट के साथ जल्द लेगा भारत में एंट्री, टीजर आया सामने

कुछ समय पहले ही Vivo ने भारत में अपनी T सीरीज को लॉन्च किया था, और अब कंपनी उनके हाई एंड मॉडल Vivo T4 Ultra को भारत में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Vivo T4 Ultra इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया है, जिससे फोन के डिजाइन और कैमरा की जानकारी …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Imagevivo V70 FE का First Look सामने आया, नए Glow डिज़ाइन के साथ आ सकता है फोन

आजकल स्मार्टफोन बाज़ार में सिर्फ प्रोसेसर या कैमरा ही नहीं, फोन का डिज़ाइन भी उतना ही अहम हो गया है। खासकर ₹30,000 से ₹40,000 वाले सेगमेंट में कंपनियां अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन की दौड़ नहीं लगा रहीं, बल्कि फोन को देखने में अलग बनाने की कोशिश भी कर रही हैं। इसी बीच vivo अपनी V70 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products