Oppo Find X8s, Find X8s Plus डिजाइन रिवील, इन स्टोरेज ऑप्शंस के साथ होंगे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Find X8 Ultra के साथ कंपनी अपनी आगामी Oppo Find X8s सीरीज को भी लॉन्च करने वाला है। पिछले हफ्ते से प्री बुकिंग शुरू करने के बाद कंपनी ने हाल ही इस सीरीज के Oppo Find X8s, Find X8s Plus डिजाइन को ऑफिशियल प्रोडक्ट पेज के माध्यम से रिवील कर दिया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google pixel 9a की सेल 16 अप्रैल से होगी शुरू, मिलेगा इस कीमत पर

Oppo Find X8s, Find X8s Plus डिजाइन रिवील

कंपनी ने दोनों फोन के प्रोडक्ट पेज को पब्लिश कर दिया है। जहां फोन के कलर ऑप्शंस और स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी के साथ फोन की तस्वीरें भी साझा की गई है।

Oppo Find X8s डिजाइन

प्रोडक्ट पेज के अनुसार Oppo Find X8s को Cherry Blossom Pink, Moonlight White, Island Blue, और Starry Black इन चार रंगों में पेश किया जा सकता है। फोन में हमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB पांच स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं।

पोस्टर इमेज के अनुसार फोन को 6.32 इंच के OLED पैनल वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के चारों ओर 1.25mm पतले बिजल्स नजर आ रहे हैं। ये Dimensity 9400 Plus चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बैटरी दी जा सकती है।

फोन ColorOS 15 के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। इसकी मोटाई 7.73mm और वजन 179g हो सकता है। इसमें IP68/69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

Oppo Find X8s Plus

इस फोन को कंपनी 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB इन चार स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश कर सकती है। फोन को Hyacinth Purple, Moonlight White, और Starry Black इन चार रंगों में पेश किया जा सकता है।

फोन में Dimensity 9400 Plus चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दोनों फोन्स में पुश टाइप Magic Cube बटन दिया जा सकता है, जो अलर्ट स्लाइडर को रिप्लेस कर सकता है।

ये पढ़ें: अपकमिंग CMF डिवाइसेस को Nothing ने टीज किया, इस महीने हो सकते हैं यूनिक डिजाइन के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products