Ghibli Image बना रहे तो हो जाओ सावधान, चुकानी पड़ सकती है ये कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब से ChatGPT में ने इमेज जनरेशन टूल को शामिल किया गया है, तब से Studio Ghibli Image Trend काफी तेजी से भारत में वायरल हो रहा है। हालांकि इस फीचर को ChatGPT में फ्री में उपयोग किया जा सकता है, लेकिन इसमें कई प्रकार के रिस्क भी हैं। आगे इन AI Risks के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Apple यूजर्स को नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत, डॉक्टर्स की मदद से तैयार किया जा रहा ये नया फीचर

क्या है Ghibli Image

दरअसल इसे एक तरह का फिल्टर या इफेक्ट कहा जा सकता है, जिसमें AI आपके द्वारा अपलोड की गई तस्वीर को बिल्कुल बारीकी से एनिमेटेड या कार्टून इमेज में बदल देता है। इसमें थोड़ा समय लगता है लेकिन आपकी ड्रेस और ज्वेलरी के साथ कलर तक को ये बिलकुल असली इमेज की तरह ही रखता है।

Ghibli Image बनाने में क्या खतरा हो सकता है?

दरअसल, हम बिना सोचे समझे AI को हमारी तस्वीरें दिए जा रहे है, और उनमें से कुछ तो व्यक्तिगत तस्वीरें भी हो सकती है, ऐसे में इन तस्वीरों का गलत उपयोग किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कई कंपनियों पर यूजर्स के डेटा को बेचने के भी आरोप लगते रहते हैं।

इसके पहले भी Clearview AI नाम की एक कंपनी पर एक आरोप लगा था, कि उसने सोशल मीडिया और न्यूज वेबसाइट्स से 3 अरब से ज्यादा तस्वीरें चुराई है। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया की Outabox नामक कंपनी का साल 2024 मई माह में डेटा लीक हो गया था, जिसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के फेशियल स्कैन, ड्राइविंग लाइसेंस और पते की जानकारी चोरी हो गई और कई लोग साइबर धोखाधड़ी के शिकार भी हुए।

एक बार के लिए ChatGPT पर भरोसा भी कर लिया जाए, लेकिन GPU मेल्ट होने की वजह से अब फ्री प्लान में सिर्फ 3 इमेज प्रतिदिन बनाने की ही सुविधा मिलेगी, ऐसे में कई लोग बिना सोचे समझे अन्य Ghibli जनरेटर टूल्स पर अकाउंट बना कर अपनी तस्वीरें अपलोड किए जा रहे हैं, जो काफी रिस्की हो सकता है।

आपके चेहरे का उपयोग करके पैसा कमाया जा सकता है?

Statista ने इससे संबंधित एक रिपोर्ट साझा की थी, जिसके अनुसार फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का बाजार 2025 तक 5.73 बिलियन डॉलर और 2031 तक 14.55 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है

बड़ी बड़ी कंपनियां जैसे Meta और Google के बारे में भी कई बार कहा गया है, कि ये कम्पनियां तस्वीरों का उपयोग अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए करती है। इसके अतिरिक्त, PimEyes जैसी वेबस्टाइट्स से किसी भी इंसान की इमेज को अपलोड करके उसकी डिजिटल जानकारी निकाली जा सकती है।

ये पढ़ें: POCO C71 4 अप्रैल को लेगा भारतीय बाजार में एंट्री, किफायती कीमत पर मिल सकते ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageAC किराए पर लेना आसान है, लेकिन ये 5 गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं

हर बार AC खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। खासकर अगर आप किराए के घर में रहते हैं, बार-बार शहर बदलते हैं या एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो AC लेना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में एक विकल्प है जो अब तेज़ी से पॉपुलर यानि प्रसिद्ध हो रहा है …

Imageआप भी रखते हैं फोन कवर में पैसे या कार्ड, तो हो जाएं सावधान चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

अक्सर कई लोग पैसे या ATM कार्ड को अपने फोन के कवर में रखते हैं, और खास कर ये चीजें ज्यादातर महिलाएं करती है, लेकिन आपको पता है, ये छोटी सी लापरवाही आपकी मौत का कारण भी बन सकती है, और आपके पैसे भी खर्च करवा सकती है? सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.