DeepSeek R1 के बाद अब Kimi k1.5 ने ChatGPT को पीछे छोड़ा, ऐसे चुटकियों में हल करता है प्रश्न

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

DeepSeek का नया AI मॉडल DeepSeek R1 अभी तेजी से वायरल हो ही रहा था, कि एक और नए AI मॉडल Kimi k1.5 की खबरें तेजी से वायरल होने लगी है, खबरों के अनुसार जहां DeepSeek ने ChatGPT o1 मॉडल को पीछे छोड़ा था, वैसे ही इस AI ने भी Chat GPT के 4o मॉडल को पीछे छोड़ दिया है। आगे इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: क्या DeepSeek R1 भारत में उपलब्ध है? ऐसे करें उपयोग

Kimi k1.5 क्या है?

ये एक चीनी कंपनी Moonshot AI द्वारा लॉन्च किया गया AI मॉडल है, जिसने OpenAI-01 को भी पीछे कर दिया है। ये भी DeepSeek R1 की तरह ही काम करता है, अर्थात किसी भी प्रश्न को हल करने से पहले थोड़ा ज्यादा समय लेता है, लेकिन सटीक जवाब पेश करता है। ये मॉडल टैक्स्ट के अतिरिक्त फोटोज और वीडियो जैसे विजुअल इनपुट को भी समझता है। इसकी खास बात है, कि गणित और कोडिंग जैसे क्षेत्र में ये o1 से भी आगे निकल चुका है।

अन्य मॉडल्स से कैसे अलग है?

दरअसल, इसे आसान भाषा में AI मॉडल कहा जाता है, लेकिन ये उससे भी आगे है। इसे रीइन्फोर्समेंट लर्निंग (RL) और मल्टीमॉडल रीजनिंग केटेगरी में बनाया गया मल्टी-मॉडल लार्ज लैंगुएज मॉडल है, और ये विजुअल, टेक्स्ट, और कोडिंग के आधार पर किसी भी जटिल प्रश्न को आसानी से हल करने की क्षमता रखता है।

इसके तेजी से पॉपुलर होने का कारण इसकी परफॉरमेंस है, इस मामले में इसने GPT-4o और Claude Sonnet 3.5 को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मॉडल की एक और खास बात ये है, कि ये चीजों को खुद से सीखने समझने की क्षमता रखता है, जबकि कुछ ट्रेडिशनल AI मॉडल स्थित डेटासेट पर ही निर्भर रहते हैं।

कैसे काम करता है?

जैसा कि हमनें बताया ये RL तकनीक का उपयोग करता है, जिससे सटीक जवाब देने की इसकी क्षमता काफी हद तक बढ़ जाती है। ये खुद से चीजों को समझ के उनके आधार पर अपने आप को बेहतर बनाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये 128k टोकन तक के लम्बे कॉन्टेक्स्ट विंडो को हैंडल कर सकता है। इसे इस तरह से बनाया गया है, कि ये विजुअल इनपुट के आधार पर प्रश्नों को हल कर पाए।

ये पढ़ें: स्मार्टफोन से ऐसे पता करें, कहीं होटल रूम में हिडन कैमरा तो नहीं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageNothing ने CMF को बनाया अलग कंपनी, अब बहुमत हिस्सेदारी भारतीयों के पास

Nothing अपनी भारत रणनीति को एक कदम और आगे ले जा रहा है। कंपनी अब अपनी सब-ब्रांड CMF को एक अलग कंपनी बना रही है, जिसमें बहुमत हिस्सेदारी भारतीय शेयरधारकों के पास होगी। Nothing के CEO Carl Pei ने कंफर्म किया है कि CMF का मुख्यालय भारत में ही रहेगा, और इसकी अपनी लोकल टीम …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.