क्या DeepSeek R1 भारत में उपलब्ध है? ऐसे करें उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी कंपनी का DeepSeek R1 AI मॉडल अभी कुछ दिनों से इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है। ये एक AI चैटबॉट्स है, जो ChatGPT और अन्य चैटबॉट्स से भी आगे निकल गया है। इसके इतने प्रचलित होने का कारण है, कि ये जहां एडवांस्ड परफॉरमेंस के लिए अन्य चैटबॉट्स ज्यादा पैसे चार्ज करते हैं, वहीं ये AI मॉडल बिल्कुल फ्री है। इसके API उपयोग के लिए भी यूजर्स को काफी कम पैसे खर्च करना होंगे, लेकिन क्या DeepSeek R1 भारत में उपलब्ध है? और भारत में रह कर आप इसका उपयोग कर पाएंगे, इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: स्मार्टफोन से ऐसे पता करें, कहीं होटल रूम में हिडन कैमरा तो नहीं

क्या DeepSeek R1 भारत में उपलब्ध है?

जी हां, फिलहाल ये AI मॉडल भारत में उपलब्ध है, और आप Google Play Store और iOS App Store से इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। जो यूजर्स यदि इसके ऐप वर्जन का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो वें इसके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

उपयोग से पहले आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आप ईमेल और मोबाइल नंबर दोनों का उपयोग कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त Google अकाउंट की सहायता से भी लॉगिन किया जा सकता है।

क्या DeepSeek R1 भारत में बना रहेगा?

ये एक बेहतर AI मॉडल है, जिसने ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया, इसमें कोई शक नहीं है, और फिलहाल आप भारत में रहकर इसका उपयोग भी कर सकते हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या भविष्य में भी ये भारत में बना रहेगा? क्योंकि ये एक चीनी कंपनी के द्वारा बनाया गया है, और उसी का इस पर पूरा कंट्रोल है। पिछले हालातों को देखें तो भारत में कई चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया है, जिसका कारण यूजर्स की व्यक्तिगत सुरक्षा बताई गई थी।

यदि इसके साथ भी ऐसी कोई समस्या होती है,तो भारतीय सरकार इस पर एक्शन लेते हुए इसे भारत में बैन कर सकती है, और यदि भारतीय सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ये कंपनी काम करती है, तो भविष्य में भी यूजर्स भारत में इसका उपयोग कर पाएंगे।

फिलहाल तो ये सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, और आप इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं, लेकिन हाल ही में कंपनी के सिस्टम पर हुए कुछ मलेशियस अटैक्स की वजह से इंडियन यूजर्स के नए साइन अप पर कंपनी ने कुछ लिमिट्स लगा दी है, जिस वजह से साइन अप के दौरान आपको कुछ एरर देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Infinix Smart 9 HD 7,000 रुपए से कम कीमत पर इन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products