Pixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है?

इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी वही है, कैमरा लगभग वही है। ऐसे में अपग्रेड करना समझदारी होगी या रुकना बेहतर रहेगा?

ये पढ़ें: Pro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

आइये जानते हैं कि Pixel की ये नयी पेशकश वाकई में क्या नया ऑफर करती है।

Pixel 10a vs Pixel 9a

Pixel 10a में क्या बदला है?

Pixel 10a vs Pixel 9a में सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले ब्राइटनेस में है। इस नए फोन में 6.3-इंच FHD+ OLED स्क्रीन अब 3000 निट्स तक जाती है (9a में 2700 निट्स)। बाहर धूप में थोड़ी और बेहतर विज़िबिलिटी मिल सकती है।

चार्जिंग में भी सुधार है। अब आपको 30W वायर्ड चार्जिंग (पहले 9a में 23W) और 10W वायरलेस चार्जिंग (पहले 7.5W) दी गई है।

डिज़ाइन को भी और क्लीन बनाया गया है। इस बार कैमरा पूरी तरह से बैक पैनल के समतल ही है, यानि “बम्पलेस”। इसकी सुरक्षा के लिए आपको यहां Gorilla Glass 7i और IP68 रेटिंग भी मिलती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Pixel 10a Android 16 के साथ आता है और 7 साल तक अपडेट का वादा भी बरकरार है।

ये पढ़ें: ₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

Pixel 10a vs Pixel 9a: क्या नहीं बदला

Pixel 10a vs Pixel 9a की तुलना में यहीं से अपग्रेड का सवाल मुश्किल हो जाता है।

Pixel 10a में वही Tensor G4 प्रोसेसर है जो Pixel 9a में था। यानि परफॉरमेंस में बड़ा बदलाव नहीं मिलेगा।

इसके अलावा कैमरा सेटअप भी लगभग समान है। इसमें भी 48MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर ही दिए हैं। बैटरी भी 5100mAh ही है। साथ ही रैम भी वही 8GB ही है।

मतलब कोर हार्डवेयर लगभग वही है।

वास्तविक इस्तेमाल में Pixel 10a के यूज़र को क्या नया अनुभव मिलेगा?

अगर आप Pixel 9a यूज़र हैं और फोन स्मूथ चल रहा है, तो Pixel 10a आपको कोई “नई पीढ़ी” जैसा अनुभव नहीं देगा।

Tensor G4 रोज़मर्रा के काम, AI फीचर्स और कैमरा प्रोसेसिंग के लिए ठीक है, लेकिन यह नया चिपसेट नहीं है। इस कीमत में कुछ दूसरे ब्रांड्स नए और तेज़ प्रोसेसर दे रहे हैं। अगर आप हैवी गेमिंग करते हैं, तो Pixel 10a कोई बड़ा जम्प नहीं देगा। हालांकि इस कीमत पर कुछ और ब्रैंड आपको Snapdragon या MediaTek के नए या लेटेस्ट चिपसेट ऑफर कर सकते हैं।

Pixel 10a vs Pixel 9a: नया क्या, पुराना क्या?

फीचरPixel 10aPixel 9a
डिस्प्ले3000 निट्स ब्राइटनेस 2700 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसरTensor G4Tensor G4
कैमरा48MP + 13MP48MP + 13MP
बैटरी5100mAh5100mAh
वायर्ड चार्जिंग30W23W
वायरलेस चार्जिंग10W7.5W
अपडेट7 साल7 साल

अंतिम फैसला: अपग्रेड या इंतज़ार?

अगर आपके पास Pixel 9a है और उससे संतुष्ट हैं, तो Pixel 10a पर तुरंत अपग्रेड करने की ज़रूरत नहीं है। बदलाव छोटे हैं, क्रांतिकारी नहीं।

लेकिन अगर आप Pixel 7a या उससे पुराने मॉडल से आ रहे हैं, तो Pixel 10a बेहतर डिस्प्ले, तेज़ चार्जिंग और लंबा अपडेट सपोर्ट देता है।

Pixel 10a एक बड़ा बदलाव नहीं, बल्कि एक refinement है। इसलिए 9a यूज़र्स के लिए रुकना समझदारी हो सकती है और अन्य फोनों से अपग्रेड करने वाले के लिए यह अभी भी साफ-सुथरे Android अनुभव का अच्छा विकल्प है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

Discuss

Be the first to leave a comment.