₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले, यानि 28 फरवरी को इन फोनों के वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की खबर है।

लॉन्च से पहले ही यूरोपियन कीमतें और वेरिएंट लीक हो चुके हैं और टॉप मॉडल की कीमत आपको चौंका सकती है।

ये पढ़ें: Samsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

कितनी होगी कीमत?

लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 17 सीरीज़ प्रीमियम सेगमेंट में सीधे Samsung और Apple को चुनौती देगी।

Xiaomi 17

  • 12GB + 256GB: €999 (लगभग ₹1.07 लाख)
  • 12GB + 512GB: €1099 (लगभग ₹1.18 लाख)

Xiaomi 17 Ultra

  • 16GB + 512GB: €1499 (लगभग ₹1.61 लाख)
  • 16GB + 1TB: €1699 (लगभग ₹1.83 लाख)
The First Smartphone With Snapdragon 8 Elite Gen 5 Is Already Here: Introducing The Xiaomi 17 (Series); Details Inside

Xiaomi 17 Ultra: असली गेम-चेंजर?

Xiaomi 17 Ultra इस सीरीज़ का सबसे दमदार मॉडल माना जा रहा है। इसमें 6.9-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक बताई जा रही है।

कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत है। 50MP का 1-इंच मेन सेंसर और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x से 4x ऑप्टिकल ज़ूम) इसे प्रो-लेवल फोटोग्राफी के करीब ले जाता है। Leica इमेजिंग सिस्टम के साथ यह फोन सीधे Galaxy S Ultra और iPhone Pro Max को चुनौती देने में सक्षम है।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) चिप, 1TB तक स्टोरेज, 90W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कुछ बाज़ारों में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट भी दिया जाएगा।

इस फोन के साथ बाज़ार में बेस मॉडल Xiaomi 17 भी आएगा, और इसमें भी आपको छोटे साइज़ में फ्लैगशिप परफॉरमेंस ही नज़र आएगा।

Xiaomi 17 कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल

  • Snapdragon 8 Elite Gen 5
  • 6.3-इंच 1.5K LTPO AMOLED, 120Hz
  • ट्रिपल 50MP Leica कैमरा
  • 6,330mAh बैटरी
  • 100W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग

अब देखना दिलचस्प होगा कि इतनी प्रीमियम कीमत पर Xiaomi भारत में कितनी मज़बूत पकड़ बना पाता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products