अब बिना सिग्नल के भी कर पाओगे वीडियो कॉल, वोडाफोन का बड़ा कारनामा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जहां एक ओर पहले नेटवर्क न मिलने पर वॉइस कॉल करने में भी समस्या आती थी, और यदि इंटरनेट काम नहीं कर रहा हो तो वीडियो कॉल तो भूल ही जाओ, वहीं इस नए दौर में यदि फोन में सिग्नल न हो तो भी वीडियो कॉल करना संभव हो पाया है। ये करिश्मा Vodaphone कंपनी ने कर दिखाया है। Vodaphone सैटेलाइट वीडियो कॉल के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: DeepSeek R1 भारत में नहीं होगा बैन, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Vodaphone सैटेलाइट वीडियो कॉल की जानकारी

हाल ही में Vodaphone कंपनी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। कंपनी द्वारा विश्व का पहला सैटेलाइट वीडियो कॉल किया गया है, और ये कॉल एक स्टैंडर्ड स्मार्टफोन से किया गया है। कॉल के समय फोन में सिग्नल नहीं था तब भी ये वीडियो कॉल सफलतापूर्वक हो पाया था।

ऐसा नहीं है, कि इस वीडियो कॉल को एक ही ऑफिस में बैठ कर आपस में किया गया हो। इस वीडियो कॉल को कंपनी ने इंजीनियर रोवन द्वारा Welsh माउंटेन से किया गया था, जिसे यूरोपियन मोबाइल ऑपरेटर के सीआईओ मार्गरीटा द्वारा रिसीव किया गया था।

सैटेलाइट वीडियो कॉल सुविधा कब लॉन्च होगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस सैटेलाइट तकनीक को इस साल के आखिर या साल 2026 तक लॉन्च कर सकती है। वैसे तो कंपनी की हालत देश में काफी खराब चल रही है, लेकिन इस तकनीक के बाद कंपनी भारत में ग्रो कर सकती है।

फिलहाल कंपनी AST SapceMobile की फाइव ब्लूबर्ड सैटेलाइट सिस्टम का उपयोग कर रही है, जिसमें लो अर्थ ऑर्बिट में 120 मेगाबाइट पर सेकेंड की ट्रांसमिशन स्पीड मिल रही है।

नए स्मार्टफोन्स पर सैटेलाइट नेटवर्क की टेस्टिंग हो रही ह

फिलहाल कई बड़ी कंपनियां सैटेलाइट नेटवर्क तकनीक को फोन में शामिल करने के लिए कई प्रकार की टेस्टिंग कर रही है। फिलहाल स्पेसएक्स के सैटेलाइट सर्विस के साथ मिल कर Apple द्वारा अपने iphones में इस सर्विस को शामिल किया जा रहा है, जिसके माध्यम से यूजर्स बिना नेटवर्क के भी वॉइस कॉल और मैसेज कर पाएंगे।

ये पढ़ें: रिलायंस ने दो Jio वैल्यू पैक्स को हटा दिया, कम कीमत पर अब इन प्लान्स का उठाए लाभ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Imageबिना इंटरनेट, बिना पिन अब होगी UPI पेमेंट, बस फोन में होना चाहिए ये एक चीज़

एक नज़र में Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार आइडिया सीधा है, डेटा रहते हुए अपना UPI Lite वॉलेट लोड कर लें, फिर बस फोन को मर्चेंट के टर्मिनल (या किसी दूसरे NFC डिवाइस) से टैप करके पेमेंट कर दें। न पिन, न सिग्नल। NPCI इस साल के आखिर में PoS मैन्युफैक्चरर्स को सर्टिफाई करना …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.