मात्र 8,699 रूपए में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Blaze, प्री-आर्डर करने पर इयरबड्स फ्री

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे, ग्लास बैक जैसे फ़ीचर हैं। ये 5000mAh की बैटरी के साथ सस्ता फ़ोन है, जो बाज़ार में आया है। कम्पनी पहले 500 प्री-बुक करने वाले लोगों को फ्री बड्स भी दे रही है।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज भारत में नया स्मार्टफोन आया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे हैं, ग्लास बैक है जैसे फ़ीचर हैं। ये 5000mAh की बैटरी के साथ सस्ता फ़ोन है, जो बाज़ार में आया है। साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ फ्री में वायरलेस बड्स भी ऑफर कर रही है। ये और कोई कंपनी नहीं, बल्कि Lava है, जिसने आप भारत में एंट्री-लेवल फ़ोन Lava Blaze लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के साथ और भी कुछ आकर्षक ऑफर आएंगे। आइये विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस कंपनी ने 135 रूपए से भी कम में लॉन्च किये 4 नए रिचार्ज प्लान; जानें क्या है ऑफर

कीमतें, उपलब्धता और ऑफर

Lava Blaze केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है और फ़ोन को हरे (Glass Green), काले, (Glass Black), लाल (Glass Red) और नीले (Glass Blue) रंगों में ख़रीदा जा सकता है।

  • 3GB+ 64GB – 8,699 रूपए।

फ़ोन की प्री-बुकिंग 13 जुलाई 2022 से शुरू हैं और 14 जुलाई से इसकी सेल शुरू है। इस स्मार्टफोन को आप Flipkart और Lava की वेबसाइट से प्री-बुक कर सकते हैं।

ऑफर

  • फ़ोन की प्री-बुकिंग करने वाले पहले 500 ग्राहकों को कंपनी मुफ्त में Lava Probuds 21 वायरलेस बड्स देगी।
  • इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को उनके घर पर फ्री सर्विस (free service at home) भी देगी। इसके लिए आपको केवल उतने ही पैसे देने होंगे, जितने आप किसी भी सर्विस सेण्टर पर देते हैं, घर आकर ठीक करने के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जायेगा।
  • इसके अलावा फ़ोन की स्क्रीन में कुछ भी होता है, तो पहले 100 दिन मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑफर कंपनी दे रही है।

ये पढ़ें: OnePlus 10T की कीमत लीक, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड; 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फ़ोन

Lava Blaze स्पेसिफिकेशन

सबसे पहली बात कि कंपनी इस कीमत पर ग्लास बैक डिज़ाइन दे रही है। फ्रंट पर फ़ोन में 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले, स्टैण्डर्ड रेफरेंस रेट के साथ आएगी। इसमें MediaTek का क्वाड कोर चिपसेट Helio A22 मौजूद है। साथ ही 3GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी है। आप यहां स्टोरेज में से 3GB वर्चुअल रैम और बढ़ा सकते हैं, साथ ही डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प भी है।

Lava Blaze में रियर पैनल पर 13 MP का मुख्य कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और एक VGA कैमरा मौजूद है। सामने की तरफ वॉटरड्रॉप नौच में 8MP का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है, जो कीमत के अनुसार सही है। पावर देने के लिए यहां 5000mAh बैटरी है, और साथ ही आपको 10W का चार्जर भी मिलेगा।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 2T रिव्यु: सुपर-फ़ास्ट चार्जिंग के साथ एक अच्छा मिड-रेंज फ़ोन

कंपनी ने इस फ़ोन को Android 12 सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया है और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट किया है। इसके अलावा फ़ोन में आपको डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ़ीचर भी नज़र आएंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है, और इसे “mAhster Edition” टैगलाइन के साथ बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह इसकी 8,000mAh बैटरी पर टिकी है। ये फोन सीधे Redmi Note 15 की जगह लेता है। Xiaomi ने Note 16 नाम पूरी तरह छोड़ दिया है, ठीक वैसे ही जैसे …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

Be the first to leave a comment.