OnePlus 10T की कीमत लीक, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड; 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फ़ोन

OnePlus 10T 5G की कीमतें लीक हुईं हैं और फ़ोन आने वाले 1-2 महीने में 150W फ़ास्ट चार्जिंग, Snapdragon 8+ Gen 1 जैसे फीचरों के साथ सामने आ सकता है।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में हमने OnePlus 10T का पूरा डिज़ाइन आपके सामने पेश किया। अब इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ चुका है। फ़ोन में ख़ासियत है 150W फ़ास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट। पहले री-प्रोडक्शन यूनिट से सीधे-सीधे इसकी लाइव इमेज यानि फोटो लीक हुईं और अब फ़ोन की कीमत। साथ ही इसके सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। आइये जानते हैं कि ये स्मार्टफोन किस कीमत पर बाज़ार में उतरने वाला है।

ये पढ़ें: OnePlus का धमाका! बेहद कम दाम में 80W चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord 2T

OnePlus 10T back panel

लॉन्च से पहले ही OnePlus 10T की कीमत लीक हुई

हालांकि कयास लगाए जा रहे थे, कि ये कंपनी का सस्ता फ्लैगशिप फ़ोन होगा, लेकिन इस लीक के बाद ऐसा नहीं लग रहा है। @passionategeekz और Rootmygalaxy की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 10T 5G की कीमत €799 (लगभग 65,000 रुपये) होगी। उन्होंने बताया है कि ये कीमत Amazon लिस्टिंग द्वारा सामने आयी है। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि ये फ़ास्ट चार्जर, इसके लिए केबल, कंपनी का फ़ोन का कवर, आपको बॉक्स में ही मिलेगा। अब ये कितना सही है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इस कीमत पर इसे सस्ता तो नहीं कह सकते।

हालांकि भारत में फोनों की कीमत, युरोपियन कीमत से कुछ कम ही होती है, तो आसार है कि वनप्लस 10टी के साथ भी ऐसा ही हो।

OnePlus 10T front and back

कुछ समय पहले भी इसकी कीमतों को लेकर लीक आयी थी, जिसके अनुसार चीन में इसकी कीमत
3,000 युआन से 4,000 युआन के बीच है (शुरूआती कीमत लगभग 35,000 रूपए), लेकिन ये मानना अब मुश्किल है क्योंकि हाल ही में इसी चिपसेट के साथ Xiaomi 12S लॉन्च हुआ है और उसकी कीमत इससे ऊपर ही है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) की कीमतें हुई लीक; Snapdragon 778G+ के साथ लॉन्च होगा फ़ोन

OnePlus 10T 5G स्पेसिफिकेशन

लीक हुई तस्वीरों पर गौर करें तो, इस 5G स्मार्टफोन को काले और हरे रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में सामने की तरफ पतले बेज़ेलों के बीच 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने के आसार है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें ओक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

फ़ोन के सेल्फी कैमरा के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है, लेकिन रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरे होंगे, जिनमें प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर आ सकता है। साथ ही फ़ोन में 150W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी आएगी, जो लगभग 15 मिनटों में आपके फ़ोन को फुल चार्ज करने में सक्षम होगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

ImageOnePlus 11 और OnePlus 11R की कीमतें और सभी स्पेसिफिकेशन लीक हुए, OnePlus 10 से सस्ता हो सकता है ये फ़ोन

OnePlus 11 5G भारत और विश्व स्तर पर 7 फरवरी 2023 को लॉन्च होने वाला है। लेकिन इसकी चर्चा Snapdragon 8 Gen 2 के लॉन्च के साथ ही शुरू हो गयी थी, जब कंपनी ने इसमें ये नया चिपसेट देने की घोषणा की और तभी से इसकी चर्चा रोज़ हो रही है। लेकिन आज OnePlus …

ImageOnePlus 11R की स्पेसिफिकेशन लीक, 100W चार्जिंग, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा फोन

OnePlus ने हाल ही में चीन में अपना फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 11 लॉन्च किया है, और अब ये फ़ोन 7 फरवरी को भारत में भी दस्तक देगा। इस फ्लैगशिप फ़ोन के अलावा कंपनी नए स्मार्टफोन OnePlus Ace पर भी काम कर रही है, जिसे CMIIT सर्टिफिकेशन के दौरान मॉडल नंPHK110 के साथ देखा गया है। …

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

ImageOnePlus 10R, 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च, लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन

OnePlus 10 Pro को MWC में लॉन्च करते हुए, कंपनी ने ये भी घोषणा की थी कि वो जल्दी ही 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ अपना नया OnePlus स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। साथ ही ये पुष्टि की थी कि लेटेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ भी जल्दी ही OnePlus का एक फ़ोन नज़र आएगा। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products