OnePlus Nord 2T को भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में  80W चार्जिंग, 50MP ट्रिपल रियर कैमरे जैसे फीचरों के साथ लॉन्च किए गया है।

OnePlus Nord 2T Nord 2T में 6.43-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगी। इसके अलावा स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। 

फ़ोन में ट्रिपल रियर सेंसर हैं। 50MP का प्राइमरी सेंसर, Sony IMX766 सेंसर के साथ आता है, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मोनो सेंसर इसमें शामिल है। फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा आपको मिलेगा। 

OnePlus Nord 2T में Dimensity 1300 चिपसेट है, और साथ ही 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज भी परफॉरमेंस को बूस्ट करने के लिए यहां मौजूद हैं।

OnePlus Nord 2T का मुख्य फ़ीचर है, 4500mAh बैटरी के साथ इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग का मिलना और वो भी 28,999 रूपए की कीमत पर।

OnePlus Nord 2T दो रंगों - जेड फोग (हल्का ग्रे) और ग्रे शैडो (डार्क ग्रे) में उपलब्ध है।  इसके पहली सेल 5 जुलाई को  Amazon, OnePlus.in पर होगी।  8+128 - ₹28,999 12+256 - ₹33,999