OnePlus 10R, 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च, लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 10 Pro को MWC में लॉन्च करते हुए, कंपनी ने ये भी घोषणा की थी कि वो जल्दी ही 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ अपना नया OnePlus स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। साथ ही ये पुष्टि की थी कि लेटेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ भी जल्दी ही OnePlus का एक फ़ोन नज़र आएगा। ऐसा लग रहा है कि कंपनी अब इसकी तैयारी भी शुरू कर चुकी है। कुछ समय पहले रिपोर्ट आयीं कि Dimensity 8100 चिपसेट के साथ Nord 3 आ सकता है। लेकिन अब प्रचलित टिपस्टर योगेश ब्रार (Yogesh Brar) के पुष्टि की है कि ये स्मार्टफोन Nord 3 नहीं बल्कि OnePlus 10R होगा।

ये पढ़ें: Poco X4 Pro 5G 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ

लीक खबरों के अनुसार OnePlus का ये नया फ़ोन 150W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ May 2022 में आ सकता है। कंपनी ने MWC के दौरान घोषणा भी की थी कि इस तकनीक के साथ वो Q2 2022 में अपना फ़ोन लाएंगे।

Pricebaba का ये रेंडर, जो आप ऊपर देख रहे हैं, इसके अनुसार OnePlus 10R में शायद अलर्ट स्लाइडर हटाने की तैयारी है। ये वो फ़ीचर है, जिसके लिए OnePlus के फ़ोन जाने जाते हैं।

अन्य फीचरों की बात करें तो, OnePlus 10R में फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिल सकती है। फ़ोन में 12GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज आने के आसार हैं। जैसे कि कंपनी ने पुष्टि की है, इसमें लेटेस्ट Dimensity 8100 5nm चिपसेट आएगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23 किफ़ायती स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च

फ़ोन में ाको 4500mAh की बैटरी 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। इसके अलावा 50+8+2MP के ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की सम्भावना है। अगर आप ध्यान दें तो, इस फ़ोन के काफी फ़ीचर और रेंडर के अनुसार रियर पैनल का डिज़ाइन, हाल ही में लॉन्च हुए Realme GT Neo 3 से मिलते हैं।

अब आने वाले समय में ये डिटेल कितनी सही बैठती, देखते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageइस साल कई स्मार्टफोन होंगे 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

MWC 2022 में इस बार काफी नए डिवाइसों से मुलाक़ात हुई है। हालांकि स्मार्टफोनों की दुनिया में ज़्यादा आविष्कार नहीं हुए हैं। फिलहाल स्मार्टफोनों में या तो कैमरा पर या फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकों में ही कुछ नया देखने को मिल रहा है। MWC में भी नए डिवाइसों के साथ इस बार कुछ कंपनियों ने नयी …

ImageOnePlus इस साल लेकर आ रहा है 6 नए फ़ोन- देखें इन धमाकेदार फोनों की पूरी लिस्ट

OnePlus ने साल के शुरुआत में ही OnePlus 10 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया था, हालांकि भारत में ये फ़ोन अब 31 मार्च को आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कंपनी इस साल 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, OnePlus का …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Discuss

Be the first to leave a comment.