इस साल कई स्मार्टफोन होंगे 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MWC 2022 में इस बार काफी नए डिवाइसों से मुलाक़ात हुई है। हालांकि स्मार्टफोनों की दुनिया में ज़्यादा आविष्कार नहीं हुए हैं। फिलहाल स्मार्टफोनों में या तो कैमरा पर या फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकों में ही कुछ नया देखने को मिल रहा है। MWC में भी नए डिवाइसों के साथ इस बार कुछ कंपनियों ने नयी फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी पेश की हैं, जिनके साथ अब घंटों में नहीं, मिनटों में स्मार्टफोन चार्ज होंगे। Oppo, और Realme दोनों की तरफ से ही 150W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, साल के इस सबसे बड़े इवेंट में प्रस्तुत की गयीं। साथ ही इन्होंने ये भी बताया कि इस टेक्नोलॉजी के साथ आप अगला स्मार्टफोन कब देख पाएंगे। तो, आइये जानते हैं कि 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ कौन से स्मार्टफोन जल्दी ही लॉन्च होने वाले हैं।

ये पढ़ें: Simple One, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक एक्स्ट्रा बैटरी के साथ लॉन्च हुआ; Ola S1 Pro को देगा कड़ी टक्कर: जानें फ़ीचर और कीमतें

150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले स्मार्टफोन (5 smartphones with 150W fast charging technology)

OnePlus Nord 3

MWC 2022, में OnePlus ने ये घोषणा की है कि OPPO के साथ मिलकर वो जल्दी ही अपने नए स्मार्टफोन को 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश करेगा। इस 150W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक को कंपनी ने SuperVOOC का नाम दिया है और आसार हैं कि OnePlus के इस आने वाले फ़ोन में इसे इसी नाम के साथ दिया जायेगा। कंपनी ने दावा किया है कि ये OnePlus स्मार्टफोन Q2 2022, यानि अप्रैल, मई या जून में लॉन्च किया जायेगा।

हालाँकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन कई रिपोर्ट बताती हैं कि ये OnePlus Nord 3 होगा।  

Oppo का दावा है कि इस 150W SuperVOOC टेक्नोलॉजी के साथ 4500mAh की बैटरी मात्र 15 मिनटों में फुल चार्ज हो सकती है।

ये पढ़ें: Asus 8Z भारत में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ

Realme GT Neo 3

MWC 2022 के पहले दिन ही Realme का इवेंट हुआ, जिसमें Realme GT 2 सीरीज़ को लॉन्च किया गया। इसी इवेंट में कंपनी ने अपने आने वाले फ़ोन Realme GT Neo 3 की घोषणा की। Realme ने कहा कि वो जल्दी ही 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ GT Neo 3 को लॉन्च करेंगे।

आपको बता दें कि ये स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है और इसमें कल ही लॉन्च हुआ MediaTek का नया Dimensity 8100 चिपसेट मिलेगा।

Realme ने इस नयी फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को UltraDart Charging का नाम दिया है, जिसमें मल्टी बूस्ट चार्ज पम्प, थर्मल आर्किटेक्चर और लिथियम बटेरी होंगे। इस बैटरी का तापमान 43 डिग्री से नीचे ही रहता है, और कंपनी की मानें तो 1000 बार से ज़्यादा चार्ज करने पर भी बैटरी हेल्थ 80% रहती है। साथ ही कंपनी ने बताया है कि इस चार्जिंग तकनीक के साथ मात्र 5 मिनटों में बैटरी 50% तक चार्ज हो जाती है।

इसके अलावा Oppo के स्मार्टफोन और Xiaomi फोनों में भी ये टेक्नोलॉजी इस साल देखने को मिल सकती है।

लेकिन यहां ये बात भी ध्यान देने की है कि 2020 में Oppo ने 125W SuperVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की थी, लेकिन अब तक इस टेक्नोलॉजी के स्मार्टफोन आये नहीं है। अब 2 साल बाद भी, Oppo के Find X5 और फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 10 Pro में केवल 80W फ़ास्ट चार्जिंग दी जा रही है। हालांकि इस बार कंपनी ने स्मार्टफोन की घोषणा तो कर दी है, अब देखना ये है कि वास्तविकता में 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट कितने स्मार्टफोनों में इस साल देखने को मिलता है।

सबसे तेज़ फ़ास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध स्मार्टफोन (Best Smartphone with fastest charging speed)

फिलहाल भारत में Xiaomi के स्मार्टफोन हैं, जो 120W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई स्मार्टफोन 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं और इसी महीने में OnePlus 10 Pro भी 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च होने वाला है।

  • Xiaomi 11T Pro (120W फ़ास्ट चार्जिंग)
  • Xiaomi 11i HyperCharge (120W फ़ास्ट चार्जिंग)
  • iQOO 9 Pro / iQOO 9 (120W फ़ास्ट चार्जिंग)
  • OnePlus 10 Pro (80W फ़ास्ट चार्जिंग)
  • Poco F3 GT (67W फ़ास्ट चार्जिंग)
  • Moto Edge 30 Pro (68W फ़ास्ट चार्जिंग)
  • Redmi Note 11 Pro, Pro+ 5G (67W फ़ास्ट चार्जिंग)

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

Image2022 में उपलब्ध 10 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन

स्मार्टफोन अब हमारी सबसे बड़ी ज़रूरतों में से एक है। स्मार्टफोनों में सबसे ज़्यादा ज़रूरी फीचरों में से एक है बड़ी बैटरी, लेकिन साथ ही लोगों के पास समय की कमी के कारण उससे भी ज़रूरी है फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, ताकि ये बड़ी बैटरी मिनटों में चार्ज हो सके। अब कई बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड भी …

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर शुरू हो चुका है, और इस महीने आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.