Simple One, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक एक्स्ट्रा बैटरी के साथ लॉन्च हुआ; Ola S1 Pro को देगा कड़ी टक्कर: जानें फ़ीचर और कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Simple Energy, एल्क्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी ने आज एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसकी रेंज 300 कि.मी. तक है। दरअसल, ये नया EV, पहले आ चुके इलेक्ट्रिक स्कूटर का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। पहले लॉन्च हो चुके Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक ही बैटरी है और उनकी रेंज 236Km है। जबकि आज लॉन्च हुए Simple One में आपको 300 कि.मी. तक की रेंज के साथ एक फ़ालतू रिमूवेबल बैटरी भी मिलती है। ये 72Nm टार्क के साथ आएगा, और इसमें आपको कुछ बेहतरीन अपग्रेड भी मिलेंगे। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 8100 और Dimensity 8000 5G चिपसेट लॉन्च हुए; जल्दी ही इन स्मार्टफोनों में आएंगे नज़र

Simple One की कीमतें और उपलब्धता

Simple Energy, के इस नए Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,44,999 रूपए है। और इसे पाने के लिए आप Simple Energy की वेबसाइट पर 1,947 रूपए देकर प्री-बुकिंग कर सकते हैं। ये स्कूटर सफ़ेद (Grace White), नीले (Azure Blue), लाल (Namma Red), और काले (Brazen Black) रंगों में उपलब्ध है और इसकी डिलीवरी जून 2022 में शुरू होंगी।

प्री-बुक करने के लिए यहां भी क्लिक कर सकते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus का धमाका ! 150W फ़ास्ट चार्जिंग और Dimensity 8100 के साथ करने जा रहा फ़ोन लॉन्च

वहीँ इसके प्रेडेसर Simple One की कीमत 1,09,999 रूपए है, जो इसके मुकाबले थोड़ी कम 236Km की रेंज ऑफर करता है। साथ ही इसमें आपको 4.8kWh की मोटर मिलती है, जबकि नए Simple One में 6.4kWh की मोटर दी गयी है।

Simple One स्पेसिफिकेशन

इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी अपग्रेड की गयी है और अब आपका नया Simple One, एक चार्ज में 300 km तक दौड़ सकता है। यानि पुराने Simple One के मुकाबले ये 64 किलोमीटर ज़्यादा चल सकती है। साथ ही इसकी बैटरी की क्षमता भी ज़्यादा है और इसमें 8.5kW की मोटर है, जो 72Nm टार्क प्रोड्यूस करती है।

इन सबके अलावा इसमें पहले से बेहतर थर्मल मैनेजमेंट, पावर एफिशिएंसी और बेहतर परफॉरमेंस मिलेगा। साथ ही इसमें कॉल और म्युज़िक कंट्रोल जैसे फ़ीचर भी हैं। इसमें आगे की डिस्प्ले में आप राइडिंग मोड भी सेट कर सकते हैं और नैविगेशन फ़ीचर भी है। साथ ही इसमें दूसरी बैटरी के लिए एक बड़ा बूट स्पेस भी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कहानी पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल चुकी है। जो स्कूटर कभी गिने-चुने लोगों की पसंद थे, अब आम परिवारों के रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा बन गए हैं। आंकड़े भी यही बात कहते हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले …

Imageइन पांच कारणों से नए Ola S1 को चुन सकते हैं आप अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर Ola S1 को लॉन्च किया है। ये वही इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था, लेकिन इसी के Pro वैरिएंट की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने इसे बाज़ार में नहीं उतारा। अब 15 अगस्त को कंपनी ने इसे फिर एक बार …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

1 Comment
User
Virender
Anonymous
3 years ago

Jaldi lanch hona vala Jayda Eak bar full technology se less scooter/ scotey ki.with photo details transfer kera.email Per

Reply

Related Products