₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास बात यह है कि यह Android 15 Go पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है।

ये पढ़ें: Xiaomi के छोटे फ्लैगशिप फोन पर नई जानकारी, 200MP कैमरा की चर्चा

कीमत और उपलब्धता

Lava Yuva Star 3 की कीमत ₹7,499 रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन Indus Black और Siachen White दो रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, इसकी बिक्री मार्च 2026 से देशभर के रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।

Lava इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी और फ्री होम सर्विस भी दे रहा है, जिससे सर्विस सेंटर जाने की जरूरत कम हो सकती है।

Created with GIMP
Created with GIMP

Lava Yuva Star 3 स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिजाइन फ्लैट फ्रेम के साथ आता है और इसमें IP64 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB रैम और वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है। यह Android 15 Go एडिशन पर चलता है और Lava साफ सॉफ्टवेयर अनुभव का दावा करता है।

ये पढ़ें: Oppo K14x 5G भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले पर फोकस

फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कुल मिलाकर, Lava Yuva Star 3 उन यूज़र्स के लिए एक किफायती विकल्प हो सकता है जिन्हें कम बजट में बड़ी स्क्रीन, बेसिक परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Xiaomi 18 सीरीज़ तय समय से पहले आ रही है भारत में

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर अपनी पुरानी रणनीति बदलने जा रही है। हमारे सोर्स टिपस्टर योगेश ब्रार (Yogesh Brar) के अनुसार, कंपनी बहुप्रतीक्षित Xiaomi 18 सीरीज़ का ग्लोबल और भारतीय लॉन्च तय शेड्यूल से पहले करने की तैयारी में है। इसका सीधा मतलब है कि इस बार नई Xiaomi फ्लैगशिप के लिए आपको …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.