Game of Thrones के बाद अब Harry Potter, realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन भारत आने की तैयारी में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Flipkart पर realme का Harry Potter टीज़र लाइव है, जिस पर “Let The Magic Begin” और “Coming Soon” लिखा है।
  • लीक रेंडर में realme 16 Pro का Hogwarts क्रेस्ट वाला ब्राउन लेदर वर्ज़न दिखा है, जो 12GB + 256GB में आ सकता है।
  • स्टैंडर्ड realme 16 Pro का यही वैरिएंट जनवरी में ₹36,999 पर आया था, और आज Flipkart पर ₹49,999 का है।

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक रेंडर के अनुसार ये realme 16 Pro का ही Harry Potter वर्ज़न है।

लीक रेंडर में इस फोन का बैक पैनल गहरे भूरे लेदर जैसी डायमंड टेक्सचर में दिखा है, जिसके बीचोंबीच धातु जैसा Hogwarts क्रेस्ट, चारों हाउस के निशान और “Draco Dormiens Nunquam Titillandus” वाला मोटो बना है, और उसके नीचे Harry Potter की ब्रांडिंग है। फोन के किनारे और चौकोर कैमरा मॉड्यूल सुनहरे रंग में हैं।

जैसे Game of Thrones एडिशन में स्पेसिफिकेशन realme 15 Pro जैसे ही रहे थे, वैसे ही इसमें भी हार्डवेयर स्टैंडर्ड realme 16 Pro जैसा ही रहने के आसार हैं। आइये जानते हैं कि टीज़र और रेंडर में अब तक क्या सामने आया है।

ये पढ़ें: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

realme Harry Potter Edition

टीज़र में क्या दिखा

  • Flipkart के मोबाइल सेक्शन में लगे बैनर पर ईंट की दीवार के आगे ट्रॉली पर रखे तीन पुराने ज़माने के भूरे सूटकेस दिखते हैं।
  • ये बैनर अभी किसी लैंडिंग पेज पर नहीं ले जाता।

realme 16 Pro में अभी क्या मिलता है

स्पेसिफिकेशनrealme 16 Pro
डिस्प्ले6.78-इंच AMOLED, 1272×2772, 144Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300 Max
रियर कैमरा200MP (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा50MP
बैटरी7,000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर realme UI 7.0
मज़बूतीIP68 और IP69K रेटिंग

कीमत कितनी हो सकती है

Harry Potter एडिशन की कीमत realme ने नहीं बताई है, लेकिन जो 12GB + 256GB वैरिएंट लीक में सामने आया है, वो स्टैंडर्ड realme 16 Pro में आज आपको ₹49,999 का मिल रहा है। जनवरी में यही वैरिएंट ₹36,999 पर आया था, यानी आठ महीनों में ये फोन ₹13,000 तक महंगा हो चुका है, जो करीब 35% की बढ़ोतरी है। इस पूरे दौर में इसके स्पेसिफिकेशन में एक भी बदलाव नहीं हुआ। 18 अगस्त को realme ने इस सीरीज़ के दाम ₹4,000 तक और बढ़ाए थे।

वैरिएंटलॉन्च कीमत (जनवरी 2026)आज की कीमत (Flipkart)
realme 16 Pro (12GB + 256GB)₹36,999₹49,999

पिछले साल अक्टूबर में realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition भी 12GB + 512GB में ₹44,999 की कीमत पर आया था, और उसकी सिर्फ 5,000 यूनिट पूरी दुनिया में बिकीं।

डिज़ाइन, नाम और वैरिएंट से जुड़ी ये सारी जानकारी लीक में सामने आयी है, लेकिन सुधांशु अंभोरे ने वो पोस्ट भी हटा ली है। वही आधिकारिक टीज़र से सिर्फ इतना पक्का है कि ये फोन भारत में आएगा, इसलिए पक्की जानकारी के लिए आपको realme के ऑफिशियल ऐलान तक इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: Vivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

Discuss

Be the first to leave a comment.