इस कंपनी ने 135 रूपए से भी कम में लॉन्च किये 4 नए रिचार्ज प्लान; जानें क्या है ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Airtel ने आम जनता का ख़याल रखते हुए चार नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं। ये चारों बेहद सस्ते Airtel मोबाइल रिचार्ज प्लान है, जिनकी कीमत मात्र 109 रूपए से शुरू होती है। ये प्लान उनके लिए बेहद अच्छे हैं, जो अपने एयरटेल नंबर को बिना ज़्यादा खर्चा किये, बस एक्टिव रखना चाहते हैं। आइये आपको बताते हैं कि ये प्लान आपको क्या सेवाएं देंगे। 

ये पढ़ें: PF अकाउंट से ऑनलाइन घर बैठे ही निकाल सकते हैं पैसा, आसान है तरीका

135 रूपए से भी कम में लॉन्च हुए चार Airtel मोबाइल रिचार्ज प्लान 

109 रूपए का प्लान 

ये नया Airtel मोबाइल रिचार्ज प्लान एक रेट कटर प्लान प्लान है, जिसकी अवधि 30 दिन की है। इसमें आपको अनलिमिटेड सेवाएं नहीं मिलेंगी। हालांकि प्लान में 200MB डाटा और 99 रूपए का टॉक-टाइम मुफ्त मिलता है। कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड और SMS के लिए 1 रूपए प्रति SMS लोकल के लिए और STD के लिए 1.44 रूपए प्रति SMS का शुल्क लगेगा। 

111 रूपए का प्लान 

Airtel का 111 रूपए का ये प्लान भी पिछले प्लान की तरह 99 रूपए के टॉक-टाइम और 200MB डाटा के साथ आता है। इसमें आपको लोकल और STD कॉल करने के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड और लोकल SMS के लिए 1 रूपए प्रति SMS, STD के लिए 1.5 रूपए प्रति SMS का चार्ज देना होगा। 

ये पढ़ें: OnePlus 10T की कीमत लीक, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड; 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फ़ोन

128 रूपए का प्लान 

Airtel का ये प्लान भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ ही आता है। इसमें भी लोकल व STD कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज देना है। लेकिन इसमें आपक इंटरनेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए 50 पैसा प्रति MB का चार्ज देना होता है। 

131 रूपए का प्लान

Airtel के इस प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिन ही है। कॉलिंग और इंटरनेट का चार्ज भी वही है। इसमें आपको लोकल व STD SMS के लिए 1 रूपए और 1.5 रूपए प्रति SMS देना होगा। जबकि देश में कहीं भी वीडियो कॉलिंग के लिए 5 रूपए प्रति सेकेंड का चार्ज लगेगा। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageJio, Airtel, और Vi तीनों के प्रीपेड प्लानों की कीमतें बढ़ी; नयी कीमतें आपको कर देंगी हैरान

अच्छे और सस्ते प्रीपेड प्लान हों, या फिर स्मूथ इंटरनेट कनेक्शन, भारत में बहुत अधिक मात्रा में लोगों ने अपने पुराने टेलीकॉम ऑपरेटर को छोड़कर, Jio को चुना, लेकिन अब Jio के प्रीपेड प्लान की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। आज कंपनी ने दूसरी बार प्रीपेड प्लानों की कीमतों में बढ़ोतरी की है ,साथ ही …

ImageAirtel के इन सभी प्लानों के साथ मिल रहा है फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन, चुनें अपना प्लान

OTT के बढ़ते चलन को देखते हुए, Jio और Vodafone की तरह, अब Airtel भी अपने पोस्टपेड प्लानों के साथ फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। ये फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन कुछ चुनिंदा प्लानों के साथ मिलेगा, जिसके साथ इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड 4G डाटा और मैसेज भी शामिल होंगे। आइये आपको बताते हैं कि …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

1 Comment
User
रबिश कुमार
Anonymous
4 years ago

हम भी बेस्ट ऑफ़र दे रहे है 5G के कमाई को फेल करने वाला ऑफ़र

Reply