Airtel के इन सभी प्लानों के साथ मिल रहा है फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन, चुनें अपना प्लान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OTT के बढ़ते चलन को देखते हुए, Jio और Vodafone की तरह, अब Airtel भी अपने पोस्टपेड प्लानों के साथ फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। ये फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन कुछ चुनिंदा प्लानों के साथ मिलेगा, जिसके साथ इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड 4G डाटा और मैसेज भी शामिल होंगे। आइये आपको बताते हैं कि कौन से हैं ये प्लान, जिनके अलगे रिचार्ज के साथ ही आपको मिल सकता है फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन –

ये पढ़ें: Reliance AGM 2022: 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं, जो आपको ज़रूर चाहिएं

1199 का प्लान – ये एक पोस्टपेड प्लान है, जो एक महीने का ही है और 150GB के रोलओवर डाटा के साथ आता है। इसमें एक मुख्य और 2 परिवार के सदस्यों के लिए (यानि फॅमिली ऐड ऑन) कनेक्शन मिलते हैं। यानि मात्र 1200 रूपए में तीन कनेक्शन। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा Netflix के बेसिक प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन, साथ ही Amazon Prime Video और Disney+Hotstar मोबाइल का भी फ्री सब्सक्रिप्शन इसमें शामिल है।

ये पढ़ें: Jio Independence Day offer; अगले रिचार्ज का समय आने से पहले ज़रूर जानें कैसे इस ऑफर में मिल सकते हैं 3,000 रूपए तक के लाभ

1599 रूपए का प्लान – Airtel का ये प्लान भी 30 दिन का ही है। यानि इसके बाद आपको बिल भरना होगा। ये पोस्टपेड प्लान 250GB के रोलओवर डाटा के साथ आता है और इसमें भी एक प्राइमरी नंबर के साथ 2 अन्य कनेक्शन मिलते हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ाना फ्री 100 SMS भी इसी प्लान का हिस्सा हैं। साथ ही इसमें फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन (स्टैण्डर्ड प्लान), Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा Airtel Xtream में आने वाले सभी लाभ जैसे हैंडसेट प्रोटेक्शन प्लान भी इसमें आपको मिलेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageJio Fiber के इन प्लानों में हाई-स्पीड डाटा के साथ मिलेंगे Netflix, , Disney+ Hotstar और Prime Video के फ्री सब्सक्रिप्शन

वर्क फ्रॉम होम के चलन के बाद, लगभग सभी घरों में इंटरनेट व्यवस्था है। साथ ही अब लोग OTT ऐप्स को टीवी पर चलाने के लिए भी केबल टीवी कनेक्शन छोड़कर Jio Fiber या अन्य ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले रहे हैं। अगर आप भी नया Jio Fiber कनेक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं या …

ImageICC T20 World Cup 2022 देखने के फ्री Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं Jio , Vi और Airtel के ये टैरिफ प्लान

इस समय ICC T20 वर्ल्ड कप चल रहा है और इसे दुनिया भर के क्रिकेट फैन रोज़ देखते हैं। OTT प्लैटफॉर्म की बात करें तो वर्ल्ड कप के सभी मैच Disney+ Hotstar पर प्रसारित होते हैं और भारत में भी क्रिकेट फैन्स को देखते हुए सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लानों के साथ Disney+ Hotstar …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageJioHotstar फ्री के साथ आते हैं ये सभी ब्रॉडबैंड प्लान – जानिए कौन-सा प्लान दे रहा है सबसे बेहतर ऑफर – JioFiber, Airtel या ACT?

आजकल मनोरंजन की दुनिया सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रही। Netflix, Prime Video, SonyLIV और अब JioHotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने हर घर को सिनेमाघर बना दिया है। लेकिन हर ऐप का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में अगर एक ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ही Free JioHotstar जैसे सारे ओटीटी फायदे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products