सैमसंग ला सकता है अपने OLED टीवी वापस: रिपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग अपने OLED टीवी टेक्नोलॉजी को दोबारा से मार्किट में ला सकता है। वर्ष 2015 में कंपनी ने इस टीवी को छोड़ दिया था क्योकि OLED पेनल्स की लागत काफी ज्यादा थी। इस टेक की कमी को पूरा करने के लिए कोरियाई कंपनी सैमसंग ने 4K-Ultra HD LCD पेनल्स की तरफ अपना ध्यान लगाया था।(Read in English)

लेकिन हाल ही की कुछ रिपोर्ट्स से पता लगता है की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाईस-चेयरमैन ली जे-योंग (Lee Jae-Yong) ने दोबारा से इस तरफ ध्यान देते हुए OLED टीवी डिपार्टमेंट को रि-स्टोर करने के निर्देश दिए है। ली ने यह आर्डर कंपनी की वर्तमान स्थिति को देखने के बाद ही दिया है जो शायद एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े: 5 बेस्ट Xiaomi Redmi Note 5 विकल्प जिनपर आप विचार कर सकते हैं

OLED TV पर फिर विचार क्यों?

सैमसंग ने जब OLED टीवी के प्रोडक्शन को बंद किया तो सबसे ज्यादा फायदा LG को हुआ क्योकि साउथ कोरिया में सिर्फ LG ही अकेली कंपनी थी जो OLED टीवी का प्रोडक्शन कर रही थी। LG ने इस मौके का फायदा उठाया और OLED पेनल्स और प्रोडक्ट में काफी अच्छा इवेस्टमेंट किया। जिसका ताज़ा उदाहरण यही है की 2020 तक LG अपने OLED बिज़नस में लगभग 18.8 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट कर चुकी होगी।

दूसरी तरफ, सैमसंग ने अपने ग्राहकों का OLED टेक्नोलॉजी से ध्यान हटाने के लिए अपनी नयी QLED टीवी टेक्नोलॉजी को बढावा देना शुरू कर दिया। कंपनी ने कहा की यह टेक्नोलॉजी मोबाइल से बड़ी किसी भी डिवाइस के लिए उपयुक्त नहीं है। यहाँ कंपनी द्वारा वजह यह बताई गयी की इन OLED पैनल के लाइट-डायोड से ऊर्जा का उत्सर्जन किसी भी सामान्य LED के बराबर ही होता है जो लाभप्रद नहीं है।

यह भी पढ़े: Xiaomi BlackShark गेमिंग स्मार्टफ़ोन Snapdragon 845 SoC के साथ देखा गया

इसी क्रम में सैमसंग ने अपने टीवी में बेहतर QLED डिस्प्ले देना शुरू कर दिया और अपने OLED को सिर्फ मोबाइल फ़ोन और स्मार्टवॉचेस तक ही सीमित रखा।

लेकिन अब आई रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग अपने OLED टेक्नोलॉजी की तरफ दुबारा रुख कर रही है। etnews वेबसाइट के आनुसार, सैमसंग जल्द ही अपने QD-OLED टेक्नोलॉजी युक्त टीवी के साथ बाज़ार में आ सकता है, जो क्वांटम डॉट के द्वारा कलर-बेनिफिट्स और ब्राइटनेस में काफी लाभ देगी।

यह जानना काफी रोचक होगा की सैमसंग कब और कैसे अपने OLED टीवी टेक्नोलॉजी के साथ बाज़ार में आएगा। लेकिन यहाँ ध्यान देना होगा की पुराने बिज़नस में वापसी करने का मतलब यह नहीं है की कंपनी अपने QLED टीवी पेनल्स पर ध्यान देना बंद कर देगी।

11 Android 9 Pie Features: Exciting Changes In The New Android Version

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold8 हैंड्स-ऑन रिव्यू: Fold को मिला एक नया आकार

Samsung ने वो कर दिखाया है जो उसने Galaxy फोल्डेबल्स के सात साल के सफर में कभी नहीं किया था, यानी एक ऐसा बुक-स्टाइल फोन लॉन्च किया है जो अब बुक-स्टाइल जैसा दिखता ही नहीं। लंदन में हुए Unpacked इवेंट में कंपनी ने तीन नए फोल्डेबल पेश किए, Galaxy Z Fold8 Ultra (हैंड्स-ऑन रिव्यू पढ़ें), …

ImageRedmi TV X सीरीज MEMC टेक्नोलॉजी और RedmiBook Ryzen 4000 सीरीज प्रोसेसर के साथ होंगे 26 मई को लांच

शाओमी ने अपने सब ब्रांड Redmi के तहत 26 मई को चीन में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने के घोषणा पहले ही कर दी है जिसमें Redmi 10X स्मार्टफोन को भी पेश किया जायेगा। इसके साथ आज सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इसी इवेंट में Redmi Book सीरीज के लेटेस्ट लैपटॉप Redmibook 16.1 के साथ-साथ …

ImageXiaomi ला रही है 17 मार्च को Redmi Smart TV, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा बड़ा एक्सपीरियंस

Xiaomi ने आज ट्विटर पर एक पोस्टर टीज़ किया है जिसके अनुसार कंपनी अपने सब ब्रांड Redmi के तहत बड़ी स्क्रीन साइज़ के साथ टीवी लांच करने वाली है। इवेंट को 17 मार्च को आयोजित किया जायेगा। कंपनी अपनी इस नयी डिवाइस को #XLExperience टैगलाइन के साथ लांच करने वाली है। वैसे यह कोई पहली बार …

Imageएक लैपटॉप में दो OLED स्क्रीन – ASUS भारत में लॉन्च कर सकता है अपना सबसे पावरफुल मॉडल

भारतीय गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए ASUS जल्द ही अपना सबसे दमदार गेमिंग लैपटॉप भारत में ला सकता है। इंडस्ट्री सोर्स योगेश ब्रार के अनुसार, कंपनी ASUS ROG Zephyrus Duo (2026) GX651 को अगले महीने भारतीय बाज़ार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसे दुनिया का पहला डुअल OLED स्क्रीन गेमिंग लैपटॉप बताया जा …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Discuss

Be the first to leave a comment.