5 बेस्ट Xiaomi Redmi Note 5 विकल्प जिनपर आप विचार कर सकते हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी के जिस फ़ोन का काफी इन्तजार किया जा रहा था वो रेडमी नोट 5 आखिरकार लांच हो गया है। कंपनी द्वारा ऑल-राउंडर के टैग के साथ लांच हुआ यह फ़ोन शाओमी के सबसे कामयाब स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 का अगला अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसने वास्तव में दूसरे फ़ोनों के लिए कॉम्पिटिशन बहुत मुश्किल कर दिया था।(Read in English)

रेडमी नोट 5 में सबसे बड़ा बदवाल 18:9 रेश्यो के डिस्प्ले का होना है, रेडमी नोट 4 में एक यही फीचर नहीं दिया गया था। इस नए डिस्प्ले पैनल के साथ यह फ़ोन अगले कुछ महीने के लिए तो अपनी कीमत के हिसाब से सबसे बेस्ट फ़ोन बना रह सकता है।

लेकिन अगर आप सोच रहे की बस एक डिस्प्ले में बदलाव काफी नहीं है और इसी कीमत में आप किसी और फ़ोन के विकल्प के बारे में सोच रहे है तो तो आपको इन विकल्पों पर विचार करना चाहिए:

टॉप 5 Redmi Note 5 के विकल्प

  1. Xiaomi Mi A1
  2. Infinix Hot S3
  3. Xiaomi Redmi Note 5 Pro
  4. Vivo V7
  5. Asus Zenfone 3

1. Xiaomi Mi A1

शाओमी रेडमी नोट 5 का सबसे पहला विकल्प शाओमी का ही Mi A1 है जो इस बजट में बहुत ही बेहतरीन फ़ोन है। हार्डवेयर की बात करे तो दोनों ही फ़ोन लगभग समान है दोनों में ही स्नैपड्रगन 625 प्रोसेसर, 4GB रैम, और 64GB स्टोरेज शामिल है।

Mi A1, रेडमी नोट 5 को सॉफ्टवेयर और कैमरा डिपार्टमेंट में थोड़ा पीछे छोड़ देता है क्योकि यह आपको स्टॉक एंड्राइड के साथ मिलता है जो अब ओरेओ में अपडेट करने का विकल्प भी देता है। और वही रियर-साइड में दिया गया ड्यूल कैमरा अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा ड्यूल कैमरा सेटअप है।

Mi A1 से संबंधित लेख

डिस्प्ले: 5.5-इंच FHD IPS | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 625 SoC | रैम: 4GB | स्टोरेज: 64GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 7.1.2 | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 5MP | वजन: 165g | माप: 155.4 x 75.8 x 7.3mm | बैटरी: 3080mAh

Mi A1 की न्यूनतम कीमत: 12,999 रुपए

Xiaomi Mi A1 की खूबियाँ और कमियाँ

खूबियाँ

  • स्टॉक एंड्राइड
  • प्रीमियम डिज़ाइन
  • विश्वसनीय परफॉरमेंस
  • फ़ास्ट चार्जिंग

 

कमियाँ

  • औसत बैटरी लाइफ
  • थोड़ा चिकना

 

2. Infinix Hot S3

ट्रान्ससिजन होल्डिंग की ऑफलाइन ब्रांड इंफिनिक्स का लक्ष्य भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह अपने किफायती हॉट एस3 में लेटेस्ट-ट्रेंड फीचर और एंड्राइड ओरेओ पेश करता है जो इसकी खासियत है। फ़ोन में 5.65-इंच की डिस्प्ले, अच्छा डिज़ाइन, स्नैपड्रगन 430 और 4GB रैम भी दी गयी है।

फ़ोन में दिया गया 20MP सेल्फी-कैमरा इस फ़ोन का मुख्य आकर्षण है। लॉच के समय में कंपनी ने ये वादा किया था की फ़ोन में OTA अपडेट के द्वारा जल्दी ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया जायेगा। अगर आप 10,000 रुपए की कीमत में एक अच्छा सेल्फी फ़ोन चाहते है तो Infinix Hot S3 एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

सम्बंधित लेख:

डिस्प्ले: 5.65-इंच HD+ IPS LCD | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 430 SoC | रैम: 3GB/4GB | स्टोरेज: 32GB/64GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.0 | रियर कैमरा: 13MP | फ्रंट कैमरा: 20MP | वजन: 150g | माप: 153 x 72.85 x 8.4mm | बैटरी: 4000mAh

न्यूनतम कीमत: 8,999 रुपए / 10,999 रुपए

Infinix Hot S3 की खूबियाँ और कमियाँ

खूबियाँ

  • बढ़िया बैटरी बैकअप
  • विश्वसनीय परफॉरमेंस
  • एंड्राइड ओरेओ
  • समर्पित कार्ड स्लॉट

 

कमियाँ

  • डिस्प्ले क्वालिटी
  • ऑडियो क्वालिटी

3. Xiaomi Redmi Note 5 Pro

यदि आपकी लिस्ट में परफॉरमेंस सबसे ऊपर है तो रेडमी नोट 5 प्रो आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। नोट 5 प्रो, नोट 5 के साथ ही लांच किया गया था। यह अपने साथ अधिकतर सभी फीचर को एक किफायती दाम पर जोड़ता है जो रेडमी की खासियत रही है और इस प्राइस सेगमेंट के लिए काफी अच्छा विकल्प है।

यह स्मार्टफोन पॉवरफुल स्नैपड्रगन 636 SoC के साथ पेश किया गया है।  रेडमी नोट 5 प्रो में आपको ड्यूल कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका आउटपुट भी काफी अच्छा आ रहा है। शाओमी अपने इस फ़ोन में 6GB रैम का भी विकल्प दिया है।

संबंधित लेख:

डिस्प्ले: 5.99-इंच (18:9) FHD+ IPS | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 625/636 SoC | रैम: 4GB/6GB | स्टोरेज: 64GB | सॉफ्टवेयर: MIUI 9 | रियर कैमरा: 12MP/12MP+5MP | फ्रंट कैमरा: 5MP/20MP | वजन: 181g | माप: 156.5 x 75.3 x 7.6mm | बैटरी: 4000mAh

न्यूनतम कीमत: 13,999 रुपए / 16,999 रुपए

Xiaomi Redmi Note 5 Pro खूबियाँ और कमियाँ

खूबियाँ

  • बेहतरीन बैटरी बैकअप
  • विश्वसनीय परफॉरमेंस
  • आकर्षक सेल्फी
  • अच्छा डिस्प्ले

 

कमियाँ

  • डिज़ाइन
  • हाइब्रिड स्लॉट

 

4. Vivo V7

रेडमी नोट 5 का सबसे बड़ा नेगिटिव पॉइंट इसका डिज़ाइन है और यही एक डिपार्टमेंट है जिसमे Vivo V7 काफी अच्छा साबित होता है। सेल्फी-एक्सपर्ट के टैग के साथ आने वाले फ़ोन का डिज़ाइन काफी अच्छा है क्योकि थिन-बेज़ेल्स, 2.5D ग्लास घुमावदार किनारे और मेटालिक फिनिश से युक्त है।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो विवो ने इस फ़ोन में स्नैपड्रगन 450 चिपसेट दिया है जिसमे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 24MP का सेल्फी कैमरा और 16MP का रियर कैमरा दिया गया है। अगर आप अपने बजट को 15,000 रुपए तक बढ़ा सकते है तो Vivo V7 एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

संबंधित लेख:

Vivo V7 रिव्यु

Vivo V7 FAQ: सवाल-जवाब

Vivo V7 टिप्स और ट्रिक्स

डिस्प्ले: 5.7-इंच (16:9) FHD IPS | प्रोसेसर: 1.6GHz MediaTek Helio P20 octa-core SoC | रैम: 4GB | स्टोरेज: 32GB | सॉफ्टवेयर: Android 7.0 | रियर कैमरा: 13MP | फ्रंट कैमरा: 13MP| वजन: 179g | माप: 156.7 x 78.8 x 8.1mm | बैटरी: 3000mAh

न्यूनतम कीमत: 15,550 रुपए

Vivo V7 की खूबियाँ और कमियाँ

खूबियाँ

  • अच्छा डिज़ाइन
  • फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर
  • समर्पित कार्ड स्लॉट
  • अच्छा सेल्फी कैमरा

 

कमियाँ

  • लो-डिस्प्ले रेसोलुशन

 

 

5. Asus Zenfone 3

Asus Zenfone 3

हम जानते है की यह फ़ोन लगभग डेढ़ साल पहले लांच किया गया था लेकिन यह आज भी अच्छा विकल्प है क्योकि इसको आधिकारिक कीमत से लगभग 10000 रुपए के डिस्काउंट पर मिल रहा है। अगर आप रेडमी नोट 5 से इसकी तुलना करते है तो देखेंगे की दोनों ही फ़ोन लगभग एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन से युक्त है।

यह फ़ोन रेडमी नोट 5 को लुक्स के मामले में काफी पीछे छोड़ देता है। यह फ़ोन देखने में काफी आकर्षक लगता है और फ्रंट और बैक पर जो ग्लास दिया गया है वो भी काफी आकर्षक है। केवल 7.7mm पतला ये फ़ोन आपको अच्छे रियर कमरे के साथ मिलता है और हाल ही में दिया गया एंड्राइड ओरेओ अपडेट जो इसको रेडमी नोट 5 की जगह अच्छा विकल्प बनता है।

संबंधित लेख:

Asus Zenfone 3 रिव्यु

Asus Zenfone 3 कैमरा रिव्यु

डिस्प्ले: 5.2-इंच/5.5-इंच FHD IPS | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 625 SoC | रैम: 3GB/4GB | स्टोरेज: 32GB/64GB | सॉफ्टवेयर: Android 8.0 | रियर कैमरा: 16MP | फ्रंट कैमरा: 8MP| वजन: 155g | माप: 152.6 x 77.4 x 7.7mm | बैटरी: 2650/3000mAh

न्यूनतम कीमत: 10,969 रुपए / 15,250 रुपए

Asus Zenfone 3 की खूबियाँ और कमियाँ

खूबियाँ

  • बेहतरीन कैमरा
  • बढ़िया IPS LCD डिस्प्ले
  • कॉम्पैक्ट और प्रीमियम
  • अच्छा परफॉरमेंस

कमियाँ

  • पुराना यूजर इंटरफ़ेस

टॉप 5 Redmi Note 5 के योग्य विकल्प

चूँकि शाओमी अपने स्मार्टफोन एक बड़ी संख्या में उपलब्ब्ध नहीं करता है और लेटेस्ट फ़्लैश सेल ट्रेंड के तहत अपने स्मार्टफोन को सेल करते है। और इस फ़ोन के साथ भी शायद यही पैटर्न अपनाया जायेगा। इसलिए हम उम्मीद करते है की फ्लिपकार्ट और Mi.com पर कम से कम 1 से 2 महीने तक भीतर ही आपको अपने रेडमी नोट 5 को खरीद लेना चाहिए। अगर आपकी तलाश खत्म नहीं हो रही है तो आप इन रेडमी नोट 5 के विकल्पों पर विचार कर सकते है।

आगामी 2018 में 15,000 रुपए से कम कीमत में 7 बेहतरीन स्मार्टफोन

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

ImageXiaomi Redmi Note 10S हैंड्स ऑन

Xiaomi हमेशा से ही अपने Redmi लाइनअप के तहत काफी आकर्षक प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन कॉन्बिनेशन के साथ डिवाइसों को पेश किया है। कंपनी की यह Redmi Note सीरीज में आप काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखते आए हैं जिसकी वजह से यह इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित होती है। कंपनी के दावे के अनुसार रेडमी …

ImageRedmi Note 10S होगा 13 मई को इंडिया में लांच

शाओमी ने अभी कुछ महीने पहले ही इंडियन मार्केट में अपनी सबसे लोकप्रिय रेडमी नोट 10 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत आपको Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro, और Redmi Note 10 देखने को मिलते हैं। अब कंपनी इसी सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन रेडमी नोट 10S …

Image5 स्मार्टफोन विकल्प, जिनके साथ आप बना सकते हैं बेहतरीन Instagram reel

आज के समय किसी भी काम से फ़ोन उठाओ, जाने-अनजाने हम रील स्क्रॉल करने तक पहुँच ही जाते हैं और थोड़ी भी दिलचस्प रील दिखे तो उसे कई बार देखते हैं और शेयर भी करते हैं। Instagram पर स्क्रॉलिंग के दौरान कुछ रील्स ऐसी ज़रूर दिखती हैं, जिन्हें देखकर खुद भी Instagram reel बनाने का …

ImageXiaomi का बड़ा धमाका! 200MP कैमरा, 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचरों से लैस Redmi Note 13 सीरीज़ बेहद कम दाम में भारत में लॉन्च

Xiaomi ने इस साल का सबसे बड़ा और पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी नयी और किफ़ायती Redmi Note 13 सीरीज़ पेश की है, जिसमें Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, और Redmi Note 13 Pro Plus 5G शामिल हैं। हालांकि ये सीरीज़ पिछले साल सितम्बर में …

Discuss

Be the first to leave a comment.