Redmi TV X सीरीज MEMC टेक्नोलॉजी और RedmiBook Ryzen 4000 सीरीज प्रोसेसर के साथ होंगे 26 मई को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने अपने सब ब्रांड Redmi के तहत 26 मई को चीन में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने के घोषणा पहले ही कर दी है जिसमें Redmi 10X स्मार्टफोन को भी पेश किया जायेगा। इसके साथ आज सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इसी इवेंट में Redmi Book सीरीज के लेटेस्ट लैपटॉप Redmibook 16.1 के साथ-साथ Redmi X सीरीज टीवी को भी लांच किया जायेगा। तो चलिए दोनों डिवाइसों से जुडी जानकारी पर नज़र डालते है:

Redmi X सीरीज टीवी के फीचर

रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi X-सीरीज टीवी को मार्किट में 3 अलग अलग वरिएत्न यानि की स्क्रीन साइज़ के साथ उतारा जा सकता है। यह स्मार्टटीवी 50, 55 और 65 इंच की डिस्प्ले के साथ आयेंगे। Redmi ने इस से पहले 70 इंच और 98 इंच के 4K वरिएन्त को पेश किया हुआ है।

कंपनी ने Weibo पोस्ट के जरिये यह भी साफ़ किया है की इस लेटेस्ट  टीवी सीरीज में आपको MEMC मोशन कंपनसेशन फीचर का सपोर्ट मिलेगा। इस फीचर के इस्तेमाल से टीवी पर दिखाया गया कंटेंट काफी ज्यादा स्मूथ नज़र आएगा।

पोस्टर को देखे तो यहाँ पर काफी पतले बेज़ेल के साथ आकर्षक डिस्प्ले मिलेगी और कुछ लीक्स के अनुसार कंपनी ने इस बाद OLED पैनल का इस्तमाल किया है। बाकि की जानकारी 26 मई को लांच इवेंट के साथ ही सामने आएगी।

Redmibook 16.1 से जुडी जानकारी

कंपनी की Redmibook 14 सीरीज के साथ अब शाओमी अपनी 16-इंच की RedmiBook 16 को भी 26 तारीख को लांच करने का फैसला कर चुकी है। Redmi की Weibo पोस्ट के हिसाब से यह नया लैपटॉप सिर्फ 3.6mm बेज़ेल के साथ मार्किट में पेश किया जायेगा।

लैपटॉप का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90% के आस-पास रखा जायेगा। परफॉरमेंस के लिए यहाँ AMD की लेटेस्ट Ryzen 4000 सीरीज चिपसेट का इस्तेमाल किया जायेगा। यह नयी चिपसेट Zen 2 आर्किटेक्चर पर आधारित है।

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट ऐसी भी आई है की यहाँ पर Ryzen 5 और Ryzen 7 प्रोसेसर का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

Related Articles

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

ImageXiaomi ला रही है 17 मार्च को Redmi Smart TV, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा बड़ा एक्सपीरियंस

Xiaomi ने आज ट्विटर पर एक पोस्टर टीज़ किया है जिसके अनुसार कंपनी अपने सब ब्रांड Redmi के तहत बड़ी स्क्रीन साइज़ के साथ टीवी लांच करने वाली है। इवेंट को 17 मार्च को आयोजित किया जायेगा। कंपनी अपनी इस नयी डिवाइस को #XLExperience टैगलाइन के साथ लांच करने वाली है। वैसे यह कोई पहली बार …

ImageXiaomi Redmi Smart TV X50, X55 और X65 हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने आज इंडिया में 4K LED टीवी को अपने Redmi सब-ब्रांड के तहत लांच किया है। Redmi Smart TV X50, X55 और X65 मॉडल सहित पेश किये है। टीवी में 4K रेज़ोलुशन, HDR10+ सपोर्ट, डॉल्बी विज़न और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट भी दिया है। Xiaomi Redmi Smart TV X50, X55 और X65 की कीमत …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageTECNO POP X 5G लॉन्च: बिना नेटवर्क कॉल करने वाला फीचर, 6500mAh बैटरी के साथ

TECNO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन TECNO POP X 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने पर है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी, मज़बूत बॉडी और सबसे ज़रूरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.