Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition फोटो लीक; फ़ोन में हो सकते हैं, कुछ छोटे बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से Galaxy Z Fold 6 “Slim” के लॉन्च की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। खबरों के अनुसार कंपनी फ़ोन को Z Fold 6 के मुकाबले और भी पतली बॉडी के साथ लॉन्च करने वाली है। हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition की ख़बरें सामने आने लगी है, इसके साथ ही फ़ोन का फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बात करें मोटाई की तो फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 10.6mm और अनफोल्ड होने 4.9mm हो सकती है, जो Galaxy Z Fold 6 के मुकाबले कम है। आगे इसके लीक हुए फोटो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Infinix Hot 50 5G भारत में 10,000 रुपए से भी कम में लॉन्च हुआ

Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition फोटो लीक

हाल ही में Galaxy Z Fold 6 Special Edition की तस्वीर लीक हुई है, जिसमें ग्रे कलर में फ़ोन के बैक पैनल को दिखाया गया है। ये जानकारी  Android Headlines द्वारा साझा की गयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो वर्टिकल पोजीशन में सेट किया जा सकता है। साझा की गयी तस्वीर के अनुसार फ़ोन के कोनों को हल्का सा राउंड शेप में पेश किया जा सकता है, और फ़ोन को “brushed metal finish” के साथ पेश किया जा सकता है, जिसके ऊपर ग्लास की एक पतली लेयर चढाई जा सकती है, ताकि फ़ोन को स्क्रेच से बचाया जा सके।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition

फ़ोन के कैमरा आइलैंड में भी बदलाव किया जा सकता है, स्टैण्डर्ड एडिशन में पिल शेप कैमरा आइलैंड दिया गया था, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार स्पेशल एडिशन में रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड दिया जा सकता है। इतना ही नहीं कैमरा आइलैंड डिज़ाइन के अतिरिक्त इसके कैमरा सेंसर में भी बदलाव किये जा सकते हैं, अन्य खबरों के अनुसार कंपनी इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, और इसके अतिरिक्त 5 मेगापिक्सल अंडर डिस्प्ले कैमरा मिल सकता है, जबकि स्टैण्डर्ड वैरिएंट में 4 मेगापिक्सल अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया गया था।

इन रिपोर्ट्स के आधार पर समझा जा सकता है, कि कंपनी स्पेशल एडिशन में ज्यादा बदलाव नहीं कर रही है, इसका इम्पैक्ट ग्राहकों पर क्या होगा ये लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। खबरों के अनुसार कंपनी इस फ़ोन को 25 सितम्बर को South Korea में लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 सीरीज में नहीं होगा Exynos प्रोसेसर; चिपसेट की जानकारी लीक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की आधिकारिक दिखने वाली इमेज लीक हुई

काफी समय से Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को लेकर कई खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थी, और हाल ही में इन दोनों की ने जानकारी लीक हुई हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार इन दोनों फ़ोन को इस साल होने वाले अगले Galaxy Unpacked event में पेश किया जा …

Imageलॉन्च इवेंट से कुछ घंटों पहले Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत लीक

Samsung के Galaxy Unpacked event में बस अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कंपनी लॉन्च इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़, Samsung Galaxy Buds 3 के साथ Samsung Galaxy Tab S9, Samsung Galaxy Tab S9 Plus और Samsung …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

ImageGalaxy Z Fold 8 vs Fold 8 Ultra: जानिए दोनों में कितना अंतर?

Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: Samsung इस बार अपनी फोल्डेबल लाइनअप के साथ कुछ अलग करने जा रहा है। लीक्स की मानें तो 22 जुलाई 2026 के आसपास होने वाले Unpacked में पहली बार एक नहीं, बल्कि दो बुक-स्टाइल फोल्ड फोन सामने आ सकते हैं। और मज़ेदार बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.