Samsung Galaxy S25 Edge इस महीने स्लिम प्रोफाइल के साथ होगा लॉन्च, iPhone 17 Air को देगा टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में Samsung Galaxy S25 Edge काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, और अब हाल ही में इसे लेकर नई जानकारी सामने आयी है। इस स्मार्टफोन को कंपनी जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है, और ये Apple के iPhone 17 Air को टक्कर देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार ये सबसे स्लिम फोन होने वाला है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: भारत के Tesseract और Shockwave इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ लॉन्च, मिलेगी 220 km की रेंज

Samsung Galaxy S25 Edge लीक्स

इस फोन को सबसे पहले बार Galaxy Unpacked इवेंट में टीज किया था और ये MWC 2025 में भी शोकेस किया जा चुका है, जहां इसके सिल्वर कलर ऑप्शन को दिखाया गया था। लीक्स के अनुसार ये कंपनी का सबसे स्लिम फोन होने वाला है।

Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च टाइमलाइन

फोन के लॉन्च टाइमलाइन से संबंधित जानकारी भी सामने आ चुकी है, पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन को अप्रैल में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन नए लीक्स के अनुसार अब ये फोन मई में लॉन्च हो सकता है।

सिर्फ इतनी बिकेगी यूनिट्स

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसके प्रोडक्शन प्लान की जानकारी भी सामने आयी है, कंपनी फिलहाल इसके सिर्फ 40 हजार यूनिट्स का ही प्रोडक्शन कर सकती है, लीक्स के अनुसार इसे ब्लू, ब्लैक और सिल्वर इन तीन रंगों में पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशंस

इसके स्पेसिफिकेशंस से संबंधित भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनके अनुसार फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 ka उपयोग किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता जा सकता है। ये 12GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Jio यूजर्स को झटका JioCinema के लिए कर रहे सिम में रिचार्ज, तो नहीं मिलेगा सब्सक्रिप्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.