Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। Galaxy S26 Ultra सीधे उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो स्मार्टफोन में कोई समझौता नहीं चाहते।

Galaxy S26 Ultra की कीमतें

Galaxy S26 Ultra इन स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा:

  • 12GB + 256GB – ₹1,39,999
  • 12GB + 512GB – ₹1,59,999
  • 16GB + 1TB – ₹1,89,999

भारत में प्री-बुकिंग और बिक्री की तारीख जल्द घोषित होने की उम्मीद है।

Galaxy S26 Ultra स्पेसिफिकेशन

Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन के साथ आने वाला यह पैनल एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग देता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।

Galaxy S26 Ultra इस बार बिल्ट-इन Privacy Display फीचर के साथ आता है, जो साइड एंगल से स्क्रीन की विज़िबिलिटी कम कर देता है। इस फीचर के साथ आने वाला ये पहले फोन है। पब्लिक जगहों पर बैंकिंग, मैसेजिंग या पासवर्ड एंटर करते समय यह फीचर अतिरिक्त प्राइवेसी देता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है, जिसके प्राइम कोर 4.74GHz तक जाते हैं। LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ यह सेटअप हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार है। फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और 7 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है।

कैमरा

Galaxy S26 Ultra का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सिस्टम है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर (f/1.4 अपर्चर, OIS) दिया गया है, जो ज्यादा रोशनी कैप्चर करने और डिटेल रिटेंशन में मदद करता है। बड़ा सेंसर डिजिटल ज़ूम या क्रॉपिंग के दौरान भी स्पष्ट तस्वीरें देने में सक्षम है।

इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम देता है, जबकि 10MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। यह डुअल-टेलीफोटो सेटअप दूर की वस्तुओं को अलग-अलग फोकल लेंथ पर कैप्चर करने की सुविधा देता है। Samsung का 100x Space Zoom फीचर भी यहां मौजूद है, हालांकि ऑप्टिकल रेंज के बाद इमेज प्रोसेसिंग की भूमिका बढ़ जाती है।

50MP अल्ट्रावाइड कैमरा 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है, जो लैंडस्केप और ग्रुप शॉट्स के लिए उपयोगी है।

वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में फोन 8K (24/30fps) और 4K 120fps तक सपोर्ट करता है। Samsung की इमेज प्रोसेसिंग और AI ट्यूनिंग कम रोशनी और हाई-ज़ूम स्थितियों में बेहतर आउटपुट देने का दावा करती है।

फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

S Pen

Galaxy S26 Ultra में बिल्ट-इन S Pen मिलता है, जो इसे सामान्य फ्लैगशिप से अलग बनाता है। इसके साथ यूज़र स्क्रीन-ऑफ मेमो बना सकते हैं, दस्तावेज़ पर सटीक एडिट कर सकते हैं और कैमरे को रिमोट की तरह कंट्रोल कर सकते हैं। Air Actions के ज़रिए जेस्चर कंट्रोल भी संभव है, जिससे प्रेज़ेंटेशन या मीडिया प्लेबैक को दूर से संचालित किया जा सकता है। कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए यह फीचर अभी भी Galaxy Ultra को काफी ख़ास बनाता है।

जहां अब बैटरी 8,000 से 9,000 mAh तक जा रही हैं, वहीँ Galaxy S26 Ultra में अब भी 5,000mAh बैटरी दी गई है। हालांकि इस बार यह 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung का दावा है कि नया 60W चार्जर बैटरी को करीब 30 मिनट में 75% तक चार्ज कर सकता है। कंपनी ने इसे Super Fast Charging 3.0 नाम दिया है, जो पिछले मॉडल्स की तुलना में तेज़ रिफिल का अनुभव देता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.