Jio यूजर्स को झटका JioCinema के लिए कर रहे सिम में रिचार्ज, तो नहीं मिलेगा सब्सक्रिप्शन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप JioCinema चलाने का शौक रखते हैं, और इसके लिए Jio का JioCinema वाल रिचार्ज करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि अब जब भी आप Jio का रिचार्ज करेंगे, तो उसके साथ आपको JioCinema सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, और आपको ये भी बताते हैं कि कैसे आप इसके कंटेंट का लाभ ले पाएंगे?

ये पढ़ें: 2025 Kia Carens Facelift, इस समय भारत में हो सकती है लॉन्च, ADAS के साथ मिलेंगे अन्य नए फीचर्स, देखें तस्वीर

Jio रिचार्ज प्लान्स से JioCinema सब्सक्रिप्शन  को हटा दिया गया है

आपने सही पढ़ा, कंपनी ने अपने सभी Jio रिचार्ज प्लान से JioCinema सब्सक्रिप्शन को हटा दिया है, जिसका मुख्य कारण हाल ही में लॉन्च हुआ Jio और Disney Hotstar का नया OTT JioHotstar है।

दरअसल, इसके लॉन्च के बाद JioCinema के कंटेंट को भी इसी में शामिल कर दिया गया है, और अब कुछ खास रिचार्ज प्लान्स के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।

इस बदलाव के बाद कई प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे सस्ता 28 दिन की वैलेडिटी वाला 249 रुपए की कीमत वाला प्लान भी शामिल है। हालांकि, कंपनी बाकी अन्य OTT और सुविधाओं का एक्सेस पहले की तरह ही दे रही है, जिसमें JioCloud के साथ JioTV, और ZEE5, SonyLIV जैसे कई OTT शामिल हैं।

JioHotstar प्रीपेड प्लान

फिलहाल कंपनी दो प्रीपेड प्लान्स के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है, जिनमें पहला है 195 रूपये की कीमत वाला Jio क्रिकेट डेटा प्लान, इसमें 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और 15GB डेटा मिलेगा, लेकिन इसके लिए आपकी सिम में मासिक रिचार्ज होना चाहिए।

दूसरा 949 रुपए वाला प्लान है, जिसमें 84 दिनों की वैलेडिटी के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और 2GB डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, अनलिमिट कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, और अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलेगा।

ये पढ़ें: Redmi का 200MP वाला फोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च कीमत 25,000 से कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImageOnePlus 16 में मिलेगा Glyph जैसा लाइटिंग बैक पैनल, डिज़ाइन ऑफिशियल

OnePlus 16 के डिज़ाइन में कंपनी कोई बड़ा बदलाव नहीं कर रही है। सामने आई ऑफिशियल तस्वीरों में OnePlus 16 पिछले OnePlus 15 के बेहद करीब दिखता है। इसमें आपको वही ओवरऑल शेप, वही फ्लैट साइड्स और बैक पर वही जाना-पहचाना कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। हालांकि नए फोन को अलग दिखाने की एक कोशिश …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products