2025 Kia Carens Facelift, इस समय भारत में हो सकती है लॉन्च, ADAS के साथ मिलेंगे अन्य नए फीचर्स, देखें तस्वीर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Kia Carens लोगों की पसंदीदा MPV में से एक है, जो एक किफायती कीमत पर सेवन सीटर के साथ लग्जरी अनुभव देती है। मजे की बात ये है, कि जल्द ही भारत में 2025 Kia Carens Facelift मॉडल भी लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर इस कार से संबंधित कोई जानकारी उजागर नहीं की गई है, लेकिन खास सूत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी सामने आ गई है। जानते हैं, इस नई Kia Carens से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Kia Syros HTK Plus Vs. Kia Sonet HTX: 10 हजार के अंतर में कौन है आपके लिए बेस्ट

2025 Kia Carens Facelift  फीचर्स

एक्सटीरियर की बात करें, तो आगामी Carens में लेटेस्ट डिजाइन को शामिल किया जा सकता है, हालांकि कार को पूरी तरह से पैक किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें त्रिभुजाकार के हैडलाइट्स और बैक पैनल पर इंटरकनेक्टिंग LED स्ट्रिप्स देखने को मिल सकती है। कार के बंपर में कुछ बदलाव किया गया है, और नए एलॉय व्हील कार को और आकर्षक बनाएंगे।

इंटीरियर के मामले में कार पैनोरमिक सनरूफ के साथ उपलब्ध हो सकती है। इसमें आपको ADAS भी मिलने वाला है, क्योंकि टेस्ट म्यूल की विंडशील्ड के शीर्ष पर सिस्टम के लिए एक सेंसर मॉड्यूल देखा गया है। इसमें 30-इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5 इंच के डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, इसके साथ ही डैशकैम, वेंटिलेटेड सीट्स, और 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है।

कार में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल, और 1.5-लीटर डीजल इंजन ये तीन ऑप्शन शामिल किए जा सकते हैं, और ये मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ पेश की जा सकती है।

Image credit: RUSHLANE

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार Kia Carens Facelift को भारत में इस साल में जुलाई से दिसंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसके फीचर्स, लॉन्च की तारीख या कीमत से संबंधित आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जल्द ही हमें इंटरनेट पर इसका टीजर नजर आ सकता है।

कीमत की बात करें, तो कार के टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत में मौजूदा वेरिएंट के मुकाबले वृद्धि देखने को मिल सकती है, जिसका कारण इसमें जोड़े गए नए फीचर्स और ADAS है। अन्य वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव न होने की उम्मीद की जा रही है।

ये पढ़ें: Hyundai Creta मॉडल ईयर अपडेट: सनरूफ के साथ कम कीमत में EX(O) और SX Premium वेरिएंट्स शामिल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products