Kia Syros HTK Plus Vs. Kia Sonet HTX: 10 हजार के अंतर में कौन है आपके लिए बेस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप Kia फैंस हैं, तो आपको पता ही होगा कंपनी ने भारत में सब-4 मीटर SUV Kia Syros लॉन्च कर दी है। हालांकि इस सेगमेंट में पहले से Kia Sonet भी उपलब्ध है। कंपनी के दोनों ही मॉडल में आपको DCT गियरबॉक्स के साथ 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस लेख में हमनें Kia Syros HTK Plus Vs. Kia Sonet HTX वेरिएंट्स की तुलना की है। दोनों ही कार लगभग समान कीमत पर उपलब्ध है, लेकिन इनमें से आप किसे चुन सकते हैं?, ये अलग अलग फैक्टर्स पर की गई इन दोनों कारों की तुलना के बाद ही समझ आएगा।

ये पढ़ें: Hyundai Creta मॉडल ईयर अपडेट: सनरूफ के साथ कम कीमत में EX(O) और SX Premium वेरिएंट्स शामिल

Kia Syros HTK Plus Vs. Kia Sonet HTX: कीमत

सबसे पहले कीमत की बात कर लेते हैं, तो दोनों ही कार की कीमत में मात्र 10,000 रूपये का अंतर देखने को मिलेगा, कार की कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • Kia Syros HTK Plus Turbo DCT – 12.80 लाख रुपए
  • Kia Sonet HTX Turbo DCT – 12.70 लाख रूपये

Kia Syros HTK Plus Vs. Kia Sonet HTX: डायमेंशन

डायमेंशनKia SyrosKia Sonetअंतर
लंबाई3995 मिमी3995 मिमीकोई अंतर नहीं
चौड़ाई1805 मिमी1790 मिमी+15 मिमी
ऊंचाई1680 मिमी1642 मिमी+38 मिमी
व्हीलबेस2550 मिमी2500 मिमी+50 मिमी
बूट स्पेस465 लीटर385 लीटर+80 लीटर

Kia Syros HTK Plus Vs. Kia Sonet HTX: फीचर्स

दोनों ही वेरिएंट्स शानदार फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। इन फीचर्स को हमनें अलग अलग फैक्टर्स के आधार पर बताया है, जो कुछ इस प्रकार है:

एक्सटीरियर

Kia Syros HTK Plus में आपको ऑटो LED हेडलाइट्स और LED टेल लाइट्स मिलेंगे, इसके आंतरिक 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार को फ्लश डोर हैंडल्स के साथ पेश किया गया है। इसमें फ्रंट और रियर सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट्स मिलेंगे।

वहीं Kia Sonet HTX में ऑटो LED हेडलाइट्स, LED फॉग लैंप्स, कनेक्टेड LED टेल लाइट्स मिलेगी। इसे भी 16-इंच अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया गया है, और इसमें भी फ्रंट और रियर सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट्स मिलेंगे।

इंटीरियर

Kia Syros HTK Plus में आपको ग्रीन एक्सेंट्स के साथ ब्लू और ग्रे ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलेगा। इसमें सेमी-लेदरेट सीट्स, 60:40 फोल्डेबल रियर सीट्स, रियर सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है, इसके अतिरिक्त रियर पार्सल ट्रे, एडजस्टेबल हेडरेस्ट्स, रिट्रैक्टेबल कपहोल्डर्स भी देखने को मिलेंगे।

वहीं Kia Sonet HTX में आपको सेमी-लेदरेट सीट्स के साथ ऑल-ब्लैक केबिन मिलेगा, इसके अतिरिक्त इसके सिल्वर फिनिश्ड AC वेंट्स लुक को और आकर्षक बनाते हैं। इसमें बेज रूफ लाइनिंग भी मिलेगी।

इंफोटेनमेंट

Kia Syros HTK Plus में इन्फोटेनमेंट के लिए एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो इंटीग्रेशन के साथ 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, इसके अतिरिक्त 6 स्पीकर साउंड सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स को भी शामिल किया गया है।

जबकि Kia Sonet HTX में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो इंटीग्रेशन के साथ आता है। इसके अतिरिक्त, सिर्फ 4-स्पीकर साउंड सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स मिलेंगे।

पावरट्रेन

दोनों ही कार में 1 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120 PS की पॉवर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही कार 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन दिया गया है।

कंफर्ट और सुविधा

Kia Syros HTK Plus में आपको मैनुअल AC के साथ रियर AC वेंट्स भी मिलेंगे। इसके अतिरिक्त पावर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, रिमोट कीलेस एंट्री फीचर्स भी दिए गए हैं।

वहीं Kia Sonet HTX में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिल जाता है, साथ ही वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई है। इसमें आपको ड्राइव मोड्स, क्रूज़ कंट्रोल, और सबसे खास सनरूफ भी मिलेगी।

सेफ्टी

सेफ्टी के मामले में दोनों ही कार एक समान है, क्योंकि दोनों में ही ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स दिए गए हैं, इसके साथ ही ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर व्यू कैमरा भी मिल जाते हैं। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट भी दिया गया है।

निष्कर्ष

सभी फैक्टर्स के आधार पर Kia Syros HTK Plus Vs. Kia Sonet HTX की तुलना करने पर ये ही निष्कर्ष निकलता है, कि यदि आपको बड़े डायमेंशन के साथ ज्यादा बूट स्पेस और बड़े केबिन वाला ऑप्शन चाहिए तो आप Kia Syros HTK Plus को चुन सकते हैं। इसमें आपको 12.3-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिल रहा है, और ये Kia Sonet HTX के मुकाबले एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, हालांकि इसके लिए आपको 10,000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।

ये पढ़ें: PetPhone: दुनिया का पहला फोन पालतू जानवरों के लिए, मालिक कर पाएंगे बात

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

Imageस्कूटर लेना है? अक्टूबर में Honda, TVS और Suzuki के स्कूटर सबसे ज़्यादा बिके, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 पहला ऐसा महीना बना, जब भारत में 10 लाख से ज़्यादा स्कूटर बिके। यानी पूरे महीने हर मिनट करीब 25 नए स्कूटर शोरूम तक पहुंचे। SIAM के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार ये गिनती 10,96,756 रही, जो पिछले अक्टूबर से 32% ज़्यादा है। इसमें Honda अकेले …

Imageबाइक लेनी है? अक्टूबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 10 बाइक, जानें आपके लिए कौन सी सही

एक नज़र में : Best Selling Bikes October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी 4,15,144 यूनिट बिकीं। यानी इस महीने देश में जितनी मोटरसाइकिलें बिकीं, उनमें से हर 10 में से करीब 3 Splendor थीं। लेकिन टॉप 10 के निचले हिस्से में इस …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products