PetPhone: दुनिया का पहला फोन पालतू जानवरों के लिए, मालिक कर पाएंगे बात

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी तक आपने सिर्फ इंसानों को फोन उपयोग करते हुए देखा होगा, लेकिन टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गई है, कि MWC 2025 में विश्व का पहला PetPhone भी लॉन्च हो गया है। नाम से ही समझ आ रहा होगा, कि इसे पालतू जानवरों की लिए बनाया गया है, आगे इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: चोरों को फोन वापस करने पर मजबूर कर देंगी ये 4 ट्रिक्स

PetPhone: दुनिया का पहला फोन पालतू जानवरों के लिए

MWC 2025 की शुरुआत हो चुकी है, और सभी कंपनियां अपने अनोखे इनोवेशन को इसमें उजागर का रही है, इसी बीच uCloudlink द्वारा एक अनोखा प्रोडक्ट पेश किया गया है, जो खास तौर पर पेट्स के लिए बनाया गया है, जिससे पेट्स और मालिक आपस में एक दूसरे की चीजों को समझ पाएं।

PetPhone के खास फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने इसे कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है, जिससे मालिक और उनके पालतू जानवर आपस में बात कर पाएंगे। इसमें यूजर्स को AI संचालित लाइव कॉल्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

इसके AI हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर की सहायता से मालिक अपने पेट्स की एक्टिविटी पर नजर रख पाएंगे, और साथ ही उनकी हेल्थ को भी मॉनिटर कर पाएंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 6-टेक ग्लोबल पोजिशनिंग फीचर को भी शामिल किया गया है।

uCloudlink मोबाइल डेटा टैरिफ शेयरिंग में एक ग्लोबल कंपनी के रूप में स्थापित है, जो कई प्रकार के अलग अलग इनोवेशन करती है। कंपनी ने PetPhone के अतिरिक्त eSIM TRIO को भी पेश किया है, जिसमें यूजर्स OTA SIM, और eSIM, और Cloud SIM तीनों का उपयोग कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3a Pro Vs. Samsung Galaxy A36 5G: मिड रेंज में कौन दे रहा बेहतरीन फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageGalaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: सैमसंग का फोल्ड चुनें या iPhone Fold के लिए रुकना बेहतर?

Galaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: फोल्डेबल फोन की दुनिया अब तक ज़्यादातर सैमसंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन 2026 में यह समीकरण बदलने वाला है। सैमसंग ने 22 जुलाई को अपना सबसे दमदार फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 Ultra पेश कर दिया है, और उधर Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone Fold …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products