चोरों को फोन वापस करने पर मजबूर कर देंगी ये 4 ट्रिक्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत ही नहीं, दुनियाभर में स्मार्टफोन चोरी होने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। भारत में तो मंदिर से मेट्रो ट्रेन तक हर भीड़ वाली जगह पर आपके फोन कब गायब हो जाते हैं, इसका पता ही नहीं चलता। मेरे किसी दोस्त का फ़ोन उसकी जेब से मेट्रो में किसने निकला उसे पता तक नहीं चला, कुछ समय बाद फ़ोन जेब में न पाकर वो मेट्रो में चारों तरफ देखने लगा, लेकिन कोई फायदा नहीं था। इसके अलावा और भी 1-2 जानकार ऐसे हैं, जिनका फ़ोन दिल्ली की भीड़ में ही कहीं गायब हो गया और पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर भी कुछ नहीं हुआ।

ऐसी ही घटनाओं को ध्यान रखते हुए अब फोनों में ऐसे फीचर आने लगे हैं, जिससे आप स्मार्टफोन चोरी होने के बाद भी अपने फ़ोन या उसमें मौजूद डाटा और जानकारी की सुरक्षा कर सकते हैं। आज यहां हम आपको ऐसे तीन स्मार्टफोन फीचरों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके साथ फोन चोरी होने के बाद भी चोर उसे इस्तेमाल ही नहीं कर पायेगा और न हो उसे स्विच ऑफ कर सकेगा।

चोरों को फ़ोन वापस करने पर मजबूर कर देंगी ये 4 ट्रिक्स

eSIM का करें उपयोग

अभी तक बाज़ार में ड्यूल सिम सपोर्ट करने वाले फोन आते थे, लेकिन अब ऐसे कई फोन हैं, जिनमें आप एक फिज़िकल सिम और एक e-SIM का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपके फोन में भी eSIM इस्तेमाल करने का विकल्प है, तो चोर फिज़िकल सिम की तरह इसे निकालकर नहीं फ़ेंक सकता। वो e-SIM निकालकर फोन को एक्सेस नहीं कर सकता। अगर आपका फोन eSIM एक्टिवेट रहेगी, तो स्मार्टफोन चोरी होने के बाद भी आपका नंबर फोन में ही रहेगा और Find My Device या Find My iPhone से आप फोन की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं।

“Find My Device” या “Find My iPhone” फीचर हमेशा ऑन रखें

चोरी के बाद फोन को ट्रैक कर पाना ही सबसे बड़ी समस्या है। इसीलिए अपने फोन में Find My Device (Android) या Find My iPhone (iOS) हमेशा ऑन रखें। इसके ऑन करने के लिए iPhone यूज़र्स फोन की Settings > Apple ID > Find My iPhone में जाकर टॉगल ऑन करें। वहीँ एंड्रॉइड यूज़र्स Settings > Security & Location > Find My Device को ऑन करें।

Unlock to Power Off सेटिंग को ऑन करें

अभी ये फीचर सभी डिवाइसों में नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन चोरी होने के केस में ये बहुत मददगार है। अधिकतर चोर सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ करने की ही कोशिश करते हैं, जिससे आप उसे ट्रैक न कर सकें। लेकिन “Unlock to Power Off” फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी बिना पासवर्ड डाले आपका फोन बंद नहीं कर सकता। ये फीचर कुछ फोनों में किया जा Require PIN to Power Off या Require password to Power Off के नाम से भी हो सकता है। यदि ये आपके फोन में नहीं है, तो आप Theft Detection या Anti Theft Protection और Offline Device Lock जैसे फीचरों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये फीचर आपको iPhone में Settings > Face ID & Passcode > “Allow Access When Locked” > Power Off में मिलेगा Android में Settings में Security या More Security Settings में मिलेंगे। न मिलने पर आप फीचर का नाम लिखकर Settings पेज में सर्च भी कर सकते हैं।

इससे चोर फोन को बंद नहीं कर पाएगा, और आप Find My Device से आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।

Don’t Show Notifications at All को ऑन करें

आजकल फोन में ही सारी जानकारी होती है, आपके बैंक अकाउंट की भी और UPI ऐप्स से आप फोन से ही सारे पेमेंट करते हैं। ऐसे में OTP बहुत महत्वपूर्ण चीज़ है, जो किसी के पास नहीं जानी चाहिए और ये मैसेज के द्वारा आती है। अगर फोन लॉक है और किसी को नोटिफिकेशन दिख रही हैं, तो चोर को OTP या पासवर्ड रिसेट का ऑप्शन मिल सकता है। इससे बचने के लिए लॉक स्क्रीन पर कोई भी नोटिफिकेशन दिखाई नहीं देनी चाहिए। ये फीचर इसी के लिए है। इसे ऑन करने के बाद कोई नोटिफिकेशन लॉक स्क्रीन पर शो नहीं होगी।

  • iPhone में इसे ऑन करने के लिए – Settings > Notifications > Show Previews > Never कर दें।
  • Android में इस फीचर के लिए – Settings > Notifications > Lock Screen Notifications को Hide कर दें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने लॉन्च किया Happy New Year 2.0 ऑफर, अब 4G पर भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

एक नज़र में : Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2.0 ऑफर लॉन्च कर दिया है, जिसमें ₹399 का मंथली और ₹3,999 का सालाना प्लान शामिल है। इनमें अनलिमिटेड डेटा अब सिर्फ 5G पर नहीं, 4G पर भी मिलेगा। यानी 5G फोन न होने पर भी दिन के बीच डेटा खत्म …

Imageदिवाली पर सस्ता Redmi या Poco ले रहे हैं? जानें किसे नया HyperOS 4 अपडेट अभी मिलेगा, किसे दिसंबर में

एक नज़र में : Xiaomi ने अपने नए HyperOS 4 का global रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, और दिवाली पर बिक रहे कई सस्ते Redmi और Poco फोन इसके पहले ही दौर में शामिल हैं। कंपनी की सूची के अनुसार Redmi 15C 5G और Poco M8 जैसे फोनों को ये अपडेट नवंबर की शुरुआत …

ImageGTA 6: Rockstar के सबसे बड़े गेम की 5 खूबियां जो खिलाड़ियों को पसंद आयीं, लेकिन कर रहे हैं ये 5 शिकायतें

एक नज़र में : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन GTA 6 आखिरकार आ गया है। Rockstar Games ने अब तक के सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाले वीडियो गेम GTA VI को 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ कर दिया है, और ये PS5 व Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। फैंस को इसका विशाल ओपन वर्ल्ड खूब …

ImageWhatsApp पर PF बैलेंस घर बैठे ऐसे देखें, सेवा अटके तो ये 3 तरीके आएंगे काम

एक नज़र में : PF का बैलेंस जानने के लिए अब आपको EPFO की वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि EPFO ने अपनी सेवाएं WhatsApp पर भी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इसे लॉन्च …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.