Redmi का 200MP वाला फोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च कीमत 25,000 से कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Redmi अपनी Redmi Note 14 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें 2 4G और 3 5G मॉडल्स को शामिल किया गया था, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज में एक और नए मेंबर Redmi Note 14S को शामिल करने वाली है। हाल ही में WinFuture.de द्वारा इस फोन के फीचर्स, रेडर्स और कीमत की जानकारी लीक हो गई है, आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना, मिलेगी 50% सब्सिडी, जानें इस बात में कितनी है सच्चाई?

Redmi Note 14S रेंडर और डिजाइन

WinFuture.de की रिपोर्ट के अनुसार जो रेंडर सामने आए हैं, उनमें फोन का फ्रंट और बैक दोनों साइड दिखाया गया है। बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में पंचहोल डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पर्पल, ब्लैक, और ब्लू इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है, जो आप तस्वीरों में देख सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 14S फीचर्स

लीक्स के अनुसार फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Helio G99 Ultra चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसके अतिरिक्त, HyperOS 2.0 UI के साथ Android 14 पर रन हो सकता है।

इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल (OIS) प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद की जा सकती है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

फिलहाल इसके लॉन्च से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लीक्स के अनुसार फिलहाल इसे यूरोपीय और भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है, और इसकी कीमत लगभग 240 यूरो ( लगभग 22,000 रुपए) हो सकती है।

ये पढ़ें: HyperAI के साथ Xiaomi के इन फोन्स में मिल रहे बेहतरीन AI फीचर्स, देखें रोलआउट प्लान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.