भारत के Tesseract और Shockwave इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ लॉन्च, मिलेगी 220 km की रेंज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बेंगलुरु के इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप Ultraviolette Automotive द्वारा हाल ही में अपने दो नए इलेक्ट्रिक व्हीकल Tesseract electric scooter और Shockwave Enduro e-bike को लॉन्च किया गया है। इन दोनों ही इलेक्ट्रिक व्हीकल को फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

ये पढ़ें: Jio यूजर्स को झटका JioCinema के लिए कर रहे सिम में रिचार्ज, तो नहीं मिलेगा सब्सक्रिप्शन

Tesseract electric scooter फीचर्स और वेरिएंट्स

Tesseract electric scooter

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग अलग बैटरी और रेंज के अनुसार तीन वेरिएंट्स में पेश किया हुआ है, जो कुछ इस प्रकार है:

  • Tesseract 3.5: 10kW मोटर, 3.5kWh बैटरी, 162 km की रेंज(IDC).
  • Tesseract 5: 15kW मोटर, 5kWh बैटरी, 220 km की रेंज(IDC).
  • Tesseract 6: 15kW मोटर, 6kWh बैटरी, 261 km रेंज (IDC).

फीचर्स की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 15kW तक की मोटर मिलेगी, जो 125 kmph तक की टॉप स्पीड देगी। ये मात्र 2.9 सेकंड्स में 0-60 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें आपको 14 इंच के व्हील और रेडियल टायर्स के साथ ड्यूल चैनल ABS और ड्यूल डिस्क ब्रेक्स मिलने वाले हैं। स्कूटर एक घंटे से भी कम समय में फास्ट चार्जिंग के साथ 80% तक चार्ज हो सकता है। कंपनी द्वारा इसमें 3 साल तक या 75,000 km तक की वारंटी दी जा रही है जिसे आप, 8 साल तक या 200,000 km तक बढ़ा सकते हैं।

इसमें 7 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसे आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें ई- सिम का ऑप्शन भी मिलता है। ये 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज के साथ आता है, और इसमें लेवल 2 का ट्रेक्शन कंट्रोल भी मिलता है। इसके अतिरिक्त वायरलेस चार्जिंग डॉक, डायनामिक रिजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल होल्ड, और पार्क अशिष्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको ड्यूल डेशकेम, ADAS, कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ओवरटेक अलर्ट्स, मिरर डिस्प्ले लेन चेंज, और ओवरटेक असिस्ट सिग्नल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ultraviolette Shockwave फीचर्स

Ultraviolette Shockwave

इस बाइक में आपको उभरे हुए फैंडर्स के साथ एक रग्ड डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें मिड माउंटेड मोटर का उपयोग किया गया है, जो 14.5PS की पॉवर और 505Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ये 120 kmph की टॉप स्पीड पर चल सकती है, और मात्र 2.9 सेकंड्स में 0-60 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

एक बार चार्ज करने पर इसमें आपको 165 km की रेंज मिलेगी। इसमें 200mm व्हील ट्रैवल के साथ 37mm टेलिस्कोपिक फोर्क, और 180mm ट्रैवल के साथ मोनोशॉक दिया गया है। इसके अतिरिक्त, 19 इंच का फ्रंट स्पॉक व्हील setup और 17 इंच का रियर स्पॉक व्हील सेटअप देखने को मिलेगा, जो 270mm फ्रंट और 220mm रियर पेटल डिस्क के साथ आते है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें लेवल 4 का ट्रेक्शन कंट्रोल मिलता है, और ये स्विचेबल ABS के साथ आती है। LTE ई-सिम और ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल कंसोल दिया गया है,वार ये लेवल 6 रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम पर काम करती है।

Tesseract और Shockwave कीमत और उपलब्धता

Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10,000 यूनिट्स को 1.2 लाख रुपए की कीमत पर पेश किया जाएगा, उसके बाद इसकी कीमत 1.45 लाख रुपए हो सकती है। ये Stealth Black, Sunburst Sand, Sonic Pink, और Solar White इन चार रंगों में उपलब्ध होगी।

Shockwave इलेक्ट्रिक बाइक की पहली 1,000 यूनिट्स 1.49 रुपए की कीमत पर उपलब्ध होगी, और इसके बाद इसे बढ़ा कर 1.75 लाख रुपए कर दिया जाएगा। इसे Cosmic Black और Frost White इन दो रंगों में पेश किया गया है।

दोनों ही इलेक्ट्रिक व्हीकल की बुकिंग शुरू हो गई है, और इन्हें आप 999 रुपए का शुल्क देकर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। इनकी डिलीवरी साल 2026 के शुरुआती महीनों से शुरू होगी।

ये पढ़ें: 2025 Kia Carens Facelift, इस समय भारत में हो सकती है लॉन्च, ADAS के साथ मिलेंगे अन्य नए फीचर्स, देखें तस्वीर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products