स्पेस ज़ूम और नाइट मोड फीचर्स से लेस होगा Samsung Galaxy S23 Ultra समर्टफोन, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेक्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपनी Galaxy S23 फ़्लैगशिप सीरीज़ के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी 1 फरवरी को Galaxy अनपैक्ड इवेंट में स्मार्टफोन का अनावरण करेगी। कंपनी इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra पेश करेगी। लॉन्च से पहले फोन के संबंध में कई लीक्स हमारे सामने आती रही हैं। इस बार भी Samsung Galaxy S23 Ultra की स्पेस ज़ूम और नाइट मोड फीचर्स को लेकर खबरें हमारे सामने आई हैं, जिन्हें हाल ही में YouTube शॉर्ट्स वीडियो में भी दिखाया गया था।

यह भी पढ़े :-Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

Galaxy S23 Ultra के कैमरे में मिलेंगे यह नए फीचर्स

जब स्मार्टफोन कैमरों की बात आती है तो Samsung हमेशा से एक इनोवेटर रहा है। यह कहना उचित है कि आगामी Galaxy S23 Ultra, पिछले मॉडल से अधिक प्रभावशाली कैमरा फीचर्स के साथ आएगा। लीक वीडियो से सामने आया है कि, Samsung Galaxy S23 Ultra के कैमरा में, स्पेस ज़ूम और नाइट मोड जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे। रिपोर्ट से पता चला है कि, इसमें 120-डिग्री फ़ील्ड ऑफ़ व्यू के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और f/1.4 अपर्चर के साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 10MP टेलीफोटो लेंस होगा इसके अतिरिक्त, इसमें 200MP ISOCELL HP2 सेंसर को सपोर्ट करने के लिए 10x ऑप्टिकल जूम, OIS और अपर्चर f/4.9 के साथ दूसरा 10MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल किया जाएगा। डिवाइस में 30 FPS पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता और 60 FPS पर 4K होने की भी बात कही गई है। फोन में HDR10 + सपोर्ट के साथ 12MP का फ्रंट कैमरा भी होगा।

Galaxy S23 Ultra स्पेक्स (अनुमानित)

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ फ्लैगशिप लेवल की सीरीज़ होगी। रिपोर्ट के अनुसार Galaxy S23 Ultra में 6.8 इंच की QHD+ रेज़ॉल्यूशन (3,088×1,440 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकती है। इस स्मार्टफोन में हमें 4 रियर कैमरा देखने को मिल सकते हैं, जिनमें 200MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावॉइड कैमरा, 10MP टेलीफ़ोटो लेंस (3x ज़ूम के साथ) और 10MP टेलीफ़ोटो लैंस (10X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) शामिल होंगे। इस बात की भी आशंका है कि इस सीरीज के तीनो ही फोनों में हमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिलेगी।

Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलेगा। खबर है कि यह समर्टफोन दो रैम वेरिएंट 8GB और 12GB तथा तीन स्टोरेज ऑप्शन 256GB, 512GB और 1TB तक में उपलब्ध हो सकता है। Samsung Galaxy s23 ultra में 4,855mAh का बैटरी बैकअप मिल सकता है।

यह भी पढ़े :-भारत ला रहा है स्वदेशी OS “BharOS”, अब यूज़र्स को मिलेगी फुल प्राइवेसी, जानिए BharOS से जुडी पूरी जानकारी

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

Imageइस कारण से Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च में हो सकती है देरी

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। साल के सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन लॉन्च में से ये एक है, लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट ये दावा करती है कि इस बार 2023 में Samsung की इस स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि Galaxy S23 Ultra भी काफी समय से चर्चा …

Imageलीक हुई Samsung Galaxy S23 की प्रमोशनल तस्वीरें सामने आई यह खबरें, जानिए यहाँ

The Samsung Galaxy S23 अगले साल की 1 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले ही ब्रांड की प्रमोशनल तस्वीरें हमारे सामने आ गयी हैं। लीक तस्वीरों में Samsung Galaxy S23 के संबंध में कुछ अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इनमें Samsung Galaxy S23 Ultra के कलर और डिज़ाइन की …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.