OnePlus के बाद, Realme ने भी किया 150W चार्जिंग के साथ नया फ़ोन लॉन्च जो 15 मिनट से भी कम में होगा 100% चार्ज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में आज OnePlus 10R 5G के लॉन्च के साथ-ही Realme ने भी अपना नया स्मार्टफोन Realme GT Neo 3 लॉन्च किया है। ये एक मिड-रेंज फ़ोन है और इसमें भी आपको 150W फ़ास्ट चार्जिंग मिल रही है। इस स्मार्टफोन में भी MediaTek 8100 चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम मौजूद है। इसके अलावा फ़ोन को आप 80W और 150W फ़ास्ट चार्जिंग मॉडलों में खरीद पाएंगे। ये स्मार्टफोन सीधे-सीधे OnePlus 10R 5G को टक्कर देगा।

ये पढ़ें: Realme GT 2 रिव्यु: एक आकर्षक मिड-रेंज विकल्प

Realme GT Neo 3 कीमतें और उपलब्धता

Realme GT Neo 3 के 80W चार्जिंग मॉडल में दो स्टोरेज वैरिएंट और 150W में एक स्टोरेज मॉडल सामने आये हैं।

  • 8/128GB (80W)- 36,999 रूपए।
  • 12/256GB(80W) – 38,999 रूपए।
  • 12/256GB (150W) – 42,999 रूपए।

इसमें नीले (Nitro Blue), सफ़ेद (Stripe White) और काले (Asphalt Black) रंग के विकल्प उपलब्ध होंगे और सेल 4 मई से शुरू होगी। फ़ोन को आप 4 मई से realme.com और Flipkart पर खरीद सकते हैं। साथ ही SBI कार्डों द्वारा इसे खरीदने पर 7,000 रूपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।

Realme GT Neo 3 स्पेसिफिकेशन

Realme GT Neo 3 में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। साथ ही यहां डिस्प्ले के लिए एक डेडिकेटेड प्रोसेसर है, जो पावर की कम खपत के साथ हाई फ्रेम रेट में पिक्चर दिखाता है। इसमें आपको लॉन्च हुआ ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट मिलता है। इसके साथ इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज भी हैं, जो आपके परफॉरमेंस को और स्मूथ कर देंगे।

ये पढ़ें: Samsung की राह चला Realme, बिना चार्जर के भारत में लॉन्च किया पहला फ़ोन Realme Narzo 50A Prime

इसके अलावा फ़ोन में स्टेनलेस स्टील वेपर चैम्बर लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जो इसके तापमान को 19 डिग्री सेल्सियस तक कम करने की क्षमता रखता है।

GT Neo 3 में नीले और सफ़ेद रंग के मॉडलों पर रेसिंग स्ट्राइप बने हुए हैं, जबकि तीसरा रंग सादा है। फ़ोन में रियर पैनल पर AG ग्लास भी है और कंपनी के अनुसार इस पर आसानी से फिंगरप्रिंट भी नहीं बनते।

कैमरा की बात करें तो, फ़ोन में ट्रिपल रियर सेंसर फिट किये गए हैं। इनमें मुख्य 50MP का कैमरा Sony IMX766 सेंसर और OIS के साथ आता है। इसके अलावा दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और तीसरा 2MP का मैक्रो सेंसर यहां दिया गया है। सेल्फी के लिए आ इसमें मौजूद 16MP फ्रंट कैमरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Moto G52 भारत में लॉन्च हुआ; Redmi Note 11 और Realme 9i से होगी टकरार

फ़ोन के 150W चार्जिंग वैरिएंट में 4500mah की बैटरी आती है और कंपनी के अनुसार साथ आने वाले चार्जर से 15 से मिनट से कम में ही ये पूरी चार्ज हो जाती है। ये चार्जर PD और PPS चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी की मानें तो 1600 चार्जिंग साइकिल के बाद भी ये 80% बैटरी को रीटेन करता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBlastoise और Jumpluff क्यों पोस्ट कर रहा है Nothing? टीज़र के पीछे छुपे हैं दो डिवाइस

Nothing Pokemon Teaser: Nothing ने अपने ग्लोबल और इंडिया, दोनों X अकाउंट से पिक्सल-आर्ट वाली रहस्यमयी Pokémon तस्वीरें पोस्ट की हैं, और इन्हीं टीज़र ने नए प्रोडक्ट्स को लेकर अटकलें तेज़ कर दी हैं। फैंस अब इन्हें डिकोड करने में जुटे हैं कि आखिर पर्दे के पीछे तैयार क्या हो रहा है। पहली तस्वीर Blastoise …

ImageMediaTek Dimensity 8100 के साथ आने वाले स्मार्टफ़ोन

MediaTek ने मार्च 2022 में ही Dimensity 8100 चिपसेट को लॉन्च किया है, जो कि एक पावरफुल मिड-रेंज चिपसेट है। इससे पहले कंपनी ने Qualcomm कजे फ्लैगशिप चिपसेट के साथ टक्कर लेने के लिए Dimensity 9000 को पेश किया था और अब इस नए चिपसेट के साथ कंपनी Qualcomm के मिड-रेंज चिपसेटों को भी अच्छी …

ImageOnePlus ने कन्फर्म किया, Nord CE 2 Lite के अलावा 28 अप्रैल को लॉन्च होगा 150W चार्जिंग के साथ नया फ़ोन जो चुटकी बजाते ही होगा चार्ज

इसी हफ्ते में OnePlus ने अपने नए फ़ोन के लॉन्च की पुष्टि की थी। कंपनी भारत में 28 अप्रैल को एक “More Power To You” इवेंट करने जा रही है, जिसमें कुछ नए डिवाइस सामने आएंगे। जैसे कि हम आपके पहले अपने आर्टिकल में भी OnePlus के आने वाले फोनों के बारे में बता चुके …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Imageछोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक “इमेजिंग फ्लैगशिप” के तौर पर पेश किया है, यानी इसका सबसे बड़ा फोकस कैमरा पर है। अगर आप एक ऐसा कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं जो एक हाथ में आराम से फिट भी हो जाए और फोटोग्राफी में …

Discuss

Be the first to leave a comment.